प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा: सपा नेता की चलती कार के ऊपर हाईमास्ट पोल गिरा, दर्दनाक मौत

Highmast pole falls on a moving car: प्रतापगढ़ में एक हाईमास्ट पोल चलती कार के ऊपर गिर पड़ा। जिस गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह दब गया, उसमें बैठे इस सपा नेता की दर्दनाक मौत हो गई।

2 min read
फोटो सोर्स- पत्रिका

Pratapgarh Major accident SP Leader Dies: प्रतापगढ़ में निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। एक हाईमास्ट पोल चलती कार में गिर पड़ा। अचानक ऊपर से गिरे हाईमास्ट पोल के विषय में कार चालक को भनक तक नहीं लगी। मानों आसमान से पहाड़ टूट पड़ा हो। मौके पर खड़े लोगों ने राहत और बचाव कार्य चलाया। पोल हटाकर घायल को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बाबूगंज की है।

ये भी पढ़ें

यूपी पुलिस के दरोगा ने शीशा तोड़कर की कार की चोरी, सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज

क्रेटा कार के ऊपर गिरी हाईमास्ट पोल

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के बाबूगंज बाजार, अंतू में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब सपा नेता लाल बहादुर यादव अपनी क्रेटा कार से शहर की तरफ आ रहे थे। अभी वह बाबूगंज बाजार के आगे पहुंचे ही थे कि हाईमास्ट बिजली का पोल उनकी कार के अगले हिस्से में गिर पड़ा। भारी भरकम हाईमास्ट पोल गिरने से आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

घर में मचा कोहराम

भारी भरकम पोल गिरने से लाल बहादुर यादव कार में ही फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पोल को हटाकर लाल बहादुर यादव को बाहर निकाला। उनकी हालत काफी गंभीर थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हाईमास्ट गिरने का वीडियो आया सामने

घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें 14 सेकंड में हाईमास्ट पोल जमीन में आ गिर पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। जिसमें निर्माण कार्य में लापरवाही निकलकर सामने आई है। पुलिस ने कहा कि दोषियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर