प्रतापगढ़

अमिताभ बच्चन के गांव में भीषण आग, कई बीघे की गेहूं की फसल जली, अब तक नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थानान्तर्गत बाबूपट्टी गांव में गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2018, 4:06 PM IST
Massive Fire
आग लगी

प्रतापगढ़. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के गांव में गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गयी। आग से कई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। आग इतनी भयावाह हो गई कि वह घरों तक पहुंच गयी। सूचना के बाद भी अब तक न तो फायर ब्रिगेड और न ही पुलिस पहुंची। गांव के लोग किसी तरह आग बुझाने के लिये प्रयास कर रहे हैं।


प्रतापगढ़ के रानीगंज थानाक्षेत्र का बाबूपट्टी गांव अमिताभ बच्चन का गांव है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां गेहूं के खेत में आग लग गयी। देखते ही देखते इस आग ने 20 बीघे की फसल को अपने लपेटे में ले लिया। आग बढ़ती ही जा रही है। सूचना के बाद भी जब दमकल की गाड़ियां या पुलिस नहीं पहुंची तो स्थानीय लोग खुद ही आग बुझाने के लिये कोशिशों में जुट गए हैं।
by Sunil Somvanshi

Published on: