प्रतापगढ़

पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्र समेत 27 नामजद और 50 अज्ञात पर एफआईआर

- सांगीपुर में हुई मारपीट मामले में भाजपा सांसद संगमलाल गुप्‍ता ने तहरीर दी
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2021, 8:26 AM IST
पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, विधायक बेटी समेत 27 नामजद और 50 अज्ञात पर एफआईआर
पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, विधायक बेटी समेत 27 नामजद और 50 अज्ञात पर एफआईआर

प्रयागराज. सांगीपुर में हुई मारपीट मामले में भाजपा सांसद संगमलाल गुप्‍ता की तहरीर पर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, व‍िधायक आराधना मिश्र समेत 27 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है। इनमें 50 अज्ञात हैं।

किसान कल्याण मेला :- प्रतापगढ़ में कांग्रेस का गढ़ सांगीपुर ब्लाक में किसान कल्याण मेले का आयोजन किया गया था। इसमें प्रतापगढ़ सांसद संगमलाल गुप्ता भी शामिल हुए। इस किसान कल्याण मेले प्रमोद तिवारी और उनकी विधायक पुत्री अराधना मिश्रा भी मौजूद थे। इस मेले में सांसद संगमलाल गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि आना था। पर वह देर से पहुंचे। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी व आराधना मिश्र ने उनका वहां पर स्वागत किया।

भाजपा सांसद की शर्ट फटी :- सांसद कुर्सी पर बैठने ही वाले थे कि किसी बात को लेकर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में धक्का-मुक्की तथा नारेबाजी शुरू हो गई। सांसद और विधायक के समझाने पर भी दोनों दलों के कार्यकर्ता शांत नहीं हुए। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले मारपीट शुरू हो गई। कांग्रेसियों ने सांसद पर भी हमला बोल दिया। जिसमें भाजपा सांसद की शर्ट फट गई।

भाजपा नेता की पिटाई :- भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडेय, विधायक से तेज आवाज में बात करने लगे। यह देख कांग्रेसियों ने उनकी पिटाई कर दी। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग किया। इसके बाद घटना को लेकर नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर जाम लगा दिया है। कार्यकर्ता प्रमोद तिवारी और अराधना मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

भाजपा नेता जिम्‍मेदार :- प्रमोद तिवारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहाकि, इस घटना के लिए भाजपा नेता व उनके समर्थक जिम्मेदार हैं। सत्ता के नशे में चूर भाजपाई लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं रखते। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बर्बरतापूर्वक पीटा है।

दोषी बक्शा नहीं जाएगा :- केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट लिखा है 'जनपद प्रतापगढ़ के सांगीपुर ब्लाक में आयोजित गरीब कल्याण मेले में भाजपा सांसद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव संगमलाल गुप्ता पर हमला करने वाले गुंडों के ख़िलाफ़ कठोर कारवाई जल्द से जल्द किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। एक भी दोषी को बक्शा नहीं जायेगा

Updated on:
26 Sep 2021, 8:26 AM IST
Published on: