प्रतापगढ़

राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह के इस सेवा भाव को आप भी करेंगे तारीफ, ऐसे करते हैं लोगों की मदद

कई सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं बड़े महाराज उदय प्रताप सिंह
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 9:37 PM IST
Raja Bhaiya father Uday Pratap singh
राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह

प्रतापगढ़. यूपी के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता बड़े महाराज राजा उदय प्रताप सिंह सामाजिक सरोकार के कामों से हमेशा से जुड़े हैं। लोगों की मदद के लिये वह हमेशा से आगे आते रहे हैं और वह इन कामों में खुद को शामिल भी करते हैं।

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता एवं बड़े महाराज राजा उदय प्रताप सिंह प्रतिदिन कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन के यात्रियों को नाश्ते का इंतजाम पिछले दो साल से करते आ रहे हैं। नित नए नए आइटम के साथ लोगों को नाश्ता दिया जाता है और नाश्ते के साथ एक बोतल पानी भी दिया जाता है। ट्रेन आते ही उनके स्वयंसेवक दो मिनट के अंदर सारे यात्रियों तक पानी और नाश्ते का पैकेट पहुंचा देते हैं।

महाराज राजा उदय प्रताप सिंह स्वयं प्रतिदिन बैठकर अपने निर्देशन में अपने कार्यकर्ताओं से इंटरसिटी ट्रेन में अनुशासित तरीके से सारे यात्रियों को बगैर रेलवे के समय का नुकसान की साफ स्वच्छ एवं ताजा नाश्ते का इंतजाम अपनी देख-रेख में वितरण सुनिश्चित करवाते हैं। इस रूट से गुजरने वाला हर यात्री इनकी तारीफ करता है।

BY- SUNIL SOMVANSHI

Published on: