प्रतापगढ़

महानवमी का हवन करने के बाद राजा भैया ने किया ऐसा काम की सभी करने लगे उन्हे सलाम

नयी पार्टी बनाने की तैयारी के बाद में सुर्खियों में है बाहुबली क्षत्रिय विधायक, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2018, 8:04 PM IST
Raja Bhaiya
Raja Bhaiya

रिपोर्ट:-सुनील सोमवंशी
प्रतापगढ़. बाहुबली क्षत्रिय विधायक राजा भैया का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले नयी पार्टी बनाने की तैयारी शुरू करने के बाद से ही राजा भैया सुर्खियों में छाये हुए हैं। गुरुवार को महानवमी की पूजा करने के बाद राजा भैया ने ऐसा काम किया कि सभी उन्हें सलाम करने लगे।
यह भी पढ़े:-जानिए उन तीन बड़े मुस्लिम नेताओं को, जो शिवपाल व अखिलेश के साथ बीजेपी को भी पहुंचा सकते हैं बड़ा फायदा

महानवमी की पूजा के बाद कुंडा के बाहुबली क्षत्रिय विधायक राजा भैया ने जनता दरबार में जाकर लोगों की समस्या सुनी। राजा भैया ने सभी की समस्याओं का समाधान कराते हुए कार्यकर्ताओं का भी हाल जाना। इसके बाद राजा भैया ने कहा कि जाति के नाम पर भेदभाव करके समाज का विकास नहीं किया जा सकता है। भारत के संविधान ने सभी को बराबरी का हक दिया है। राजा भैया ने कहा कि सभी जाति के लोगों का समाज पर बराबर का हिस्सा है और यह हक उनसे कोई छीन नहीं सकता है। पिता अपनी सम्पत्ति का बंटवारा सामान रुप से नहीं करता है तो बच्चों में कलह हो जाती है उनकी आने वाली पीढिय़ा भी इसी बात को लेकर झगड़ती रहती है। इसी तरह कोई सरकार भी इस तरह का भेदभाव किसी के साथ करेगी तो आने वाले वाली पीढिय़ों पर इसका खराब असर पड़ेगा। राजा भैया की इन बातों को सुन कर लोगों ने उन्हें सलाम किया। कहा पहले सोचते थे कि क्षत्रिय बाहुबली होने के कारण वह एक ही जाति के नेता हो सकते थे लेकिन उनके विचार जानने के बाद सारा भ्रम दूर हो गया। इस अवसर पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष डा.केएन ओझा, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, प्रतिनिधि हरि ओम शंकर श्रीवास्तव, बाबागंज प्रमुख पंकज सिंह, कालांकर प्रमुख बीएन सिंह, जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-आ रहा मुलायम के सबसे बड़े खुलासे का समय,, अखिलेश या फिर शिवपाल को लगेगा झटका

सभी का मिलेगा साथ, तभी नयी पार्टी की दिखेगी ताकत
राजा भैया जानते हैं कि नयी पार्टी बनाने के बाद लोकसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखानी होगी। इसके लिए सभी जाति व धर्म के लोगों का साथ मिलना जरूरी है। कुंडा तो राजा भैया का अभेद्य किला है। पार्टी को अन्य जगह पर खड़ा करने के लिए वोट प्रतिशत बढ़ाने की आवश्यकता होगी। लोकसभा चुनाव में मायावती, राहुल गांधी व अखिलेश यादव के महागठबंधन का सीधा मुकाबला पीएम नरेन्द्र मोदी व अमित शाह से हो सकता है इन परिस्थितियों में नयी पार्टी को खड़ा करना आसान नहीं होगा। जबकि शिवपाल यादव जैसे नेता भी अपने मोर्चा के साथ मैदान में डटे हुए हैं।
यह भी पढ़े:-शिवपाल यादव का खेल बिगाडऩे आ गयी यह पार्टी, अखिलेश व मायावती को मिलेगी बड़ी राहत

Updated on:
18 Oct 2018, 8:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कुंडा में दिखा अनोखा नजारा: बृजभूषण ने बाबा रामदेव को गोद में उठाया, पास खड़े राजा भैया भी रह गए हैरान

‘दिलों के रिश्ते, दूरियों के मोहताज नहीं’, राजा भैया का नाम लेकर भानवी सिंह ने किया भावुक पोस्ट, बोलीं- मेरे हजूर ने नहीं बुलाया

‘मैं अखिलेश यादव का विरोधी नहीं हूं’, धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धाभाव से कथा करवाएंगे तो उन्हें भी सुनाएंगे

‘राजा भैया का दबदबा था, है और रहेगा’, कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा शुरू, बृजभूषण समेत कई दिग्गज पहुंचे

राजा भैया के परिवार में सुलह की उम्मीद! भानवी सिंह बोली- मुझे विश्वास है मेरे हजूर मेरी इच्छा का सम्मान करेंगे, जानिए पूरा मामला