उत्तर प्रदेश के कुंडा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा शुरू हो गई है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कथा शुरू होने से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनसे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरोध को लेकर सवाल पूछा गया। जवाब में उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव के विरोधी नहीं हैं। अगर अखिलेश श्रद्धाभाव से कथा करवाएंगे तो उन्हें भी रामकथा सुनाएंगे। उनके इस बयान की चर्चा हो रही है।