17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राजा भैया का दबदबा था, है और रहेगा’, कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा शुरू, बृजभूषण समेत कई दिग्गज पहुंचे

Dhirendra Krishna Shastri Kunda Ram Katha: प्रतापगढ़ के कुंडा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा शुरू हो गई है। पहले दिन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत कई दिग्गज पहुंचे। मंच से बृजभूषण सिंह ने कुंडा विधायक और आयोजनकर्ता राजा भैया की तारीफ करते हुए दिया बड़ा बयान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 17 Nov 2026, 6:58 PM IST

brijbhushan

बृजभूषण सिंह फोटो सोर्स ANI

Brij Bhushan Sharan Singh Statement: प्रतापगढ़ के कुंडा में आज से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा की शुरुआत हो गई है। आज पहले दिन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी कुंडा पहुंचे। उन्होंने मंच से कहा कि राजा भैया का दबदबा था, है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि सनातन किसी की भी दया पर निर्भर नहीं है। बता दें कि कुंडा की इस कथा को लेकर पिछले कुछ दिनों से देश-भर में चर्चा हो रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कृष्ण को लेकर दिए विवादित बयान के बाद प्रशासन से धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों को निरस्त करने की मांग की थी।

'हिंदू आपस में ना बंटे इसलिए मांगी माफी'

कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्होंने भक्तों के लिए माफी मांगी है। हिंदू आपस में ना लड़ें और ना बंटें इसलिए उन्होंने अपने बयान पर क्षमा मांग ली है। कथा के पहले दिन धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मेरे मन में राघव और माधव दोनों एक ही हैं। यानी भगवान राम और भगवान कृष्ण के प्रति उनकी आस्था में कोई अंतर नहीं है।

पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी भी हुए शामिल

पाकिस्तान से आए बड़ी संख्या में हिंदू शरणार्थी भी आज कुंडा की कथा में शामिल हुए हैं। उन्हें पहले जयपुर से कुंडा लाया गया है। पिछले दिनों पत्रकारों से बातचीत में विधायक राजा भैया ने भी कहा था कि हिंदू शरणार्थी परिवार इस कथा में शामिल होंगे। इसके बाद वे प्रयागराज, काशी और अयोध्या में भी दर्शन करने जाएंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह कल यानी बुधवार को इन परिवारों के साथ हवन भी करेंगे।

बाबा रामदेव सहित कई दिग्गज पहुंचे कुंडा

आज 17 नवंबर को इस कथा में कई चर्चित लोग शामिल हुए हैं। योग गुरु बाबा रामदेव भी गोंडा से कुंडा पहुंचे। इसके अलावा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, पूर्व सांसद संजीव बालियान, यूपी सरकार में मंत्री मनोज पाण्डेय, दिनेश प्रताप सिंह, विधायक अभय सिंह और राकेश सिंह सहित कई नेता आज इस कथा में शामिल हुए। कुंडा में चल रही यह कथा 20 नवंबर को समाप्त होगी। आखिरी दिन बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री दिव्य दरबार लगाएंगे।

अखिलेश यादव ने कथा के आयोजन पर जताया था विरोध

धीरेंद्र शास्त्री के भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने प्रशासन से मांग की थी कि धीरेंद्र शास्त्री के आगे होने वाले कथा कार्यक्रमों की अनुमति न दी जाए। अखिलेश यादव ने आगरा में भी इस आयोजन को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि, सोचिए जनसमर्थन जुटाने के लिए कथा कराई जा रही है और अपने काम के बारे में नहीं बताया जा रहा। उनके इस बयान को सीधा विधायक राजा भैया से जोड़कर देखा गया।