प्रतापगढ़

‘मैं हजूर की धर्मपत्नी हूं’, राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का फिर छलका दर्द, बोलीं- निःस्वार्थ प्रेम और सम्मान के लिए हृदय से आभारी हूं

Bhanvi Singh Social Media Post: कुंडा में श्रीराम कथा संपन्न होने के बाद राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का एक और भावुक पोस्ट सामने आया है। भानवी सिंह ने कहा कि, "मैं हजूर की धर्मपत्नी हूं, तलाक की कल्पना भी नहीं कर सकती।"
3 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 12:41 PM IST
Bhanvi Singh Social Media Post, Raja Bhaiya, Bhanvi Singh, Dhirendra Shastri Ramkatha in Kunda,  Raja Bhaiya Latest News
राजा भैया की पत्नी भावनी सिंह ने किया भावुक पोस्ट (Photo-IANS)

Raja Bhaiya Wife Bhanvi Singh Statement: कुंडा स्थित बेंती राजभवन में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा संपन्न होने के बाद विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह का एक और पोस्ट सामने आया है। इससे पहले राजा भैया की ओर से कथा का निमंत्रण न मिलने का दर्द बयां करने के बाद अब भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक नया संदेश साझा किया है। इसमें उन्होंने एक अन्य महिला के कारण घर से निकाले जाने और दोनों बेटियों के साथ रामकथा जैसे पावन अवसर पर भी घर वापस न आने देने का दुख जाहिर किया है।

'हजूर के साथ बैठकर पूजा-अर्चना करने की थी इच्छा'

दरअसल किसी शुभचिंतक ने सोशल मीडिया पर राजा भैया और भानवी सिंह की तस्वीर के साथ एक गीत साझा किया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भानवी सिंह ने लिखा कि, "मेरी और हजूर की तस्वीर के साथ इतना भावुक गीत लगाकर आपने जो स्नेह और अपनापन व्यक्त किया है, उसने सचमुच मेरे हृदय को छू लिया। आपके इस नि:स्वार्थ प्रेम और सम्मान के लिए मैं हृदय से आभारी हूं।" उन्होंने आगे लिखा कि मेरी भी बहुत इच्छा थी कि इस पावन रामकथा में मैं हजूर के साथ बैठकर पूजा-अर्चना करती और मेरा पूरा परिवार एक साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बनता।

अन्य महिला के कारण घर न लौटने देने का लगाया आरोप

भानवी सिंह ने अपनी पोस्ट में एक अन्य महिला का जिक्र करते हुए गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि दुर्भाग्यवश जिस अन्य महिला के कारण इतने वर्षों पहले मुझे अपने ही घर से निकाला गया, उसी के कारण आज रामकथा जैसे पवित्र अवसर पर भी मुझे और दोनों बेटियों को अपने घर वापस नहीं आने दिया गया। भानवी सिंह ने आगे लिखा कि यह पीड़ा शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।

'मैं हजूर की धर्मपत्नी हूं, तलाक की कल्पना भी नहीं कर सकती'

भानवी सिंह ने राजा भैया के साथ अपने रिश्ते और तलाक को लेकर अपनी धार्मिक मान्यताओं का भी जिक्र किया। भानवी ने लिखा कि, "मैं हजूर की धर्मपत्नी हूं और धर्मपत्नी होने के नाते मैं अपने और उनके बीच किसी भी दूरी को स्वीकार नहीं करती। मेरे सनातन धर्म और संस्कारों में विवाह केवल एक सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि सात जन्मों का पवित्र संकल्प है। मेरी धार्मिक मान्यताओं में तलाक या डिवोर्स की कोई कल्पना नहीं रही है।"

परिवार में एकता और प्रेम के लिए की प्रार्थना

लोगों से मिल रहे प्रेम और समर्थन पर भावुक होते हुए भानवी सिंह ने लिखा कि, लोगों की इतनी सुंदर, स्नेहपूर्ण और भावुक टिप्पणियां पढ़कर मेरा मन भर आता है। जिस अपनत्व और प्रेम के साथ सभी मेरे अपने घर और परिवार में वापस लौटने की कामना कर रहे हैं, वह मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा कि, ईश्वर से यही प्रार्थना है कि एक दिन सत्य, धर्म और रिश्तों की पवित्रता की विजय हो तथा मेरे परिवार में फिर से प्रेम, शांति और एकता स्थापित हो।

इससे पहले भी निमंत्रण न मिलने पर जताया था दुख

इससे पहले भी भानवी सिंह ने सोशल मीडिया (X) पर लंबा पोस्ट साझा कर कुंडा की श्रीराम कथा में निमंत्रण न मिलने पर अपना दुख जाहिर किया था। तब उन्होंने लिखा था कि, "भले ही उन्हें रघुराज प्रताप सिंह की ओर से निमंत्रण नहीं मिला, लेकिन कुंडा की जनता ने अपने प्रेम से उन्हें जो स्थान दिया है, वह उनके लिए किसी निमंत्रण से कम नहीं है।" उन्होंने आगे लिखा कि कई बार परिस्थितियां अपनों को दूर कर देती हैं, लेकिन दिलों के रिश्ते दूरियों के मोहताज नहीं होते।

बता दें कि बेंती राजभवन में संपन्न हुई इस श्रीराम कथा के आयोजन में राजा भैया अपने दोनों बेटों शिवराज प्रताप सिंह और बृजराज प्रताप सिंह के साथ सक्रिय भूमिका में नजर आए थे। वहीं राजा भैया और भानवी सिंह के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखने वाली भानवी सिंह की शादी साल 1995 में राजा भैया से हुई थी और दोनों के दो बेटे व दो बेटियां हैं।

Also Read
View All
इलाज और आस्था पर धीरेंद्र शास्त्री का संदेश: बोले- ‘दवा लेना न छोड़ें, लक्ष्मण के लिए भी आई थी संजीवनी बूटी’

राजा भैया ने धीरेंद्र शास्त्री को भेंट किया खास तोहफा; दोनों बेटे भी रहे साथ, उधर निमंत्रण न मिलने पर भानवी सिंह ने कही थी ये बात

‘राजा भैया को बंदूकधारी कहते हैं’, धीरेंद्र शास्त्री बोले- भैया जैसे व्यक्ति यदि हर जिले में हो तो कथा को कोई रोक नहीं पाएगा

कुंडा में दिखा अनोखा नजारा: बृजभूषण ने बाबा रामदेव को गोद में उठाया, पास खड़े राजा भैया भी रह गए हैरान

‘दिलों के रिश्ते, दूरियों के मोहताज नहीं’, राजा भैया का नाम लेकर भानवी सिंह ने किया भावुक पोस्ट, बोलीं- मेरे हजूर ने नहीं बुलाया