
रिपोर्ट:-सुनील सोमवंशी
वाराणसी. राजा भैया के गढ़ पहुंचने सीएम योगी आदित्यनाथ को सपा कार्यकर्ता ने काला झंडा दिखाने का प्रयास किया है। पुलिस ने पहले ही सपा कार्यकर्ता को पकड़ कर उसकी पिटाई की है। पुलिस ने सपा कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया है। इसी हड़बड़ी में फ्लीट के कई वाहन आपस में टकराने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में सीएम योगी ने कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के पिता के निधन पर उनके आवास पर जाकर परिवार को सांत्वना दी।
यह भी पढ़े:-चोरी की 100 से अधिक घटनाओं को दिया था अंजाम, 21 बार गया जेल, 14 साल बंद रहने के बाद भी नहीं बदली आदत
सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रतापगढ़ पहुंचे थे। यहां पर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के आवास पर जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के खास बंदोबस्त किये थे। प्रतापगढ़ की पुलिस लाइन में सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकाफ्टर उतरा था इसके बाद जैसे ही सीएम योगी आदित्यनाथ का काफिला निकलने वाला था उसी समय सपा कार्यकर्ता अरविंद यादव पहुंच गया और सीएम योगी को काले झंडे दिखाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तुरंत ही सपा कार्यकर्ता को पकड़ कर उसकी पिटाई की और फिर हिरासत में ले लिया। इसी हड़बड़ी में सभी का ध्यान हट गया था इसके चलते फ्लीट के वाहन आपस में टकरा गये। इसमे विधायक के वाहन भी शामिल थे। बाद में पुलिस प्रशासन ने किसी तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ की फ्लीट को रवाना कराया। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के आवास पर जाकर सीएम योगी ने परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद वापस लौट आये।
यह भी पढ़े:-प्रयागराज कुंभ होगा अब तक का सबसे भव्य, तीन राज्यों में मिली हार वहां के सरकार के खिलाफ जनादेश
सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले की सुरक्षा में फेल हो रही सीएम योगी की पुलिस
सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले की सुरक्षा में पुलिस फेल साबित हो रही है। जौनपुर में भी सीएम योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाया गया था। इलाहाबाद में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सपा की महिला नेता ने काला झंडा दिखाया था। इसके बाद प्रतापगढ़ ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं।
यह भी पढ़े:-MCA की कर रहा था पढ़ाई, गर्लफ्रेंड के शौक ने बना दिया वाहन चोर