प्रयागराज

चलती ट्रेन में महिला अधिवक्ता के कपड़े फाड़ने की कोशिश, बुर्का पहने लोगों ने की छिनैती

ट्रेन में सफर कर रही एक महिला अधिवक्ता के साथ प्रयागराज के छिवकी स्टेशन पर बड़ी वारदात हुई। जहां पर कई बुर्का पहने लोगों ने उनपर हमला किया और कपड़े फाड़ने की कोशिश की।
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2025, 9:54 PM IST
Feature image

Crime in train: अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सफ़र कर रही वाराणसी की एक महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट, अभद्रता और लूटपाट की एक घिनौनी घटना सामने आई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक महिला यात्री और उसके साथियों ने मिलकर न सिर्फ गालियाँ दीं, बल्कि उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की और जबरन पर्स छीनकर 12 हजार रुपये निकाल लिए।

ट्रेन में देर रात हुई घटना

वाराणसी की रहने वाली एक महिला अधिवक्ता ने प्रयागराज जीआरपी थाने में मुकदमा कराया है। घटना 8 दिसंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। महिला अधिवक्ता ट्रेन संख्या 19489 के ऐ-वन कोच में भोपाल से वाराणसी जा रही थी। रात करीब साढ़े आठ बजे जब ट्रेन छिवकी रेलवे स्टेशन पहुंची, तो उसी कोच की सीट नंबर 43 पर बैठी एक महिला यात्री ने उन पर गलत आरोप लगाते हुए सीट खाली करने और तलाशी देने का दबाव बनाया।

विरोध करने पर हुआ हमला


पीड़िता ने जब इस बात का विरोध किया, तो आरोपित महिला ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, गालियाँ दीं और उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश भी की।
पीड़िता के अनुसार, आरोपित महिला ने तुरंत फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। देखते ही देखते बुर्का-हिजाब पहने कई महिलाएं और पुरुष वहाँ पहुँच गए। इन सभी लोगों ने मिलकर पीड़िता की जबरन तलाशी ली। इसी दौरान, उनके पर्स से 12 हजार रुपये छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर उतरकर मौके से फरार हो गए।

आधार कार्ड के सहारे केस दर्ज

इस हमले के बाद पीड़िता को आरोपित महिला का पर्स सीट पर मिल गया, जिसमें उसका आधार कार्ड था। इसी पहचान पत्र के आधार पर प्रयागराज जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

जीआरपी इंस्पेक्टर ने दी यह जानकारी

इस मामले में प्रयागराज जीआरपी के इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला सीट को लेकर हुए विवाद का लग रहा है। गवाहों के बयान के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है। हम जल्द ही आरोपितों को पकड़ लेंगे।

Updated on:
15 Dec 2025, 9:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट