प्रयागराज

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी को जान से मारने की धमकी

10 सितंबर को अखाड़ा परिषद की बैठक में फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी होने से पहले नरेंद्र गिरी को फोन पर धमकी मिली ।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2017, 3:23 PM IST
Narendra Giri
नरेंद्र गिरी

इलाहाबाद. फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी करने से पहले ही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी को धमकी मिलनी शुरू हो गई है । 10 सितंबर को अखाड़ा परिषद की बैठक में फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी करने की घोषणा कर चुके नरेंद्र गिरी को शुक्रवार को फोन पर आशाराम बापू के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली । फोन करने वालों ने खुद को आशाराम का शिष्य बताया । वहीं घटना के बाद हरकत में आई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

नरेंद्र गिरी ने एसएसपी से मिलकर मामले की जानकारी दी और प्राथमिकी दर्ज कराई । उन्होंने पुलिस को धमकी देने वालों के नंबर भी सौंपा । ऐसी चर्चा है कि अखाड़ा परिषद ने जो लिस्ट तैयार की है उसमें आशाराम बापू का नाम है, जिसे लेकर उन्हें धमकी दी गई है। वहीं धमकी भरे कॉल के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और जिस नंबर से धमकी मिली है उसकी जांच की जा रही है ।

महंत नरेंद्र गिरि के अनुसार फर्जी धर्मगुरुओं से सनातन धर्म के स्वरूप को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण हम फर्जी धर्मगुरूओं की सूची बनाकर उसे केंद्र व सभी राज्य सरकारों, चारों पीठ के शंकराचार्य व 13 अखाड़ा के पीठाधीश्वरों को भेजा जायेगा और उनका सामूहिक बहिष्कार किया जायेगा । नरेंद्र गिरी ने कहा कि सूची में शामिल शमिल फर्जी बाबाओं को कुंभ, अर्धकुंभ और अन्य धार्मिक मेलों में सरकारी सुविधा नहीं मिले, इसको लेकर पहल की जा रही है । वहीं उन्होंने कहा कि ऐसे बाबाओं को बाबा की उपाधि भी ना दी जाये ।

बता दें कि हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत को दुष्कर्म मामलों में 20 साल जेल की सजा होने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कई बाबाओं को फर्जी मानते हुए एक सूची तैयार की है जो 10 सितंबर को जारी होगी ।

BY- Prasoon Pandey

Published on:
Also Read
View All
शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट