प्रयागराज

गाजियाबाद के टेक बिल्डर्स के फ्लैट बेचने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक

टेक बिल्डर्स के फ्लैट बेचने पर हाईकोर्ट की रोक, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से मांगा जवाब।
less than 1 minute read
Techman Buildwel
टेकमैन बिल्डवेल

इलाहाबाद. हाईकोर्ट इलाहाबाद ने गाजियाबाद के टेकमैन बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड को फ्लैट बेचने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि याची बिल्डर किसी भी प्रकार से निर्मित भवन में तीसरे पक्ष का हित सृजित नहीं करेगा। कोर्ट ने इसी के साथ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की याचिका पर जवाब मांगा है। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति डी.बी.भोसले व न्यायमूर्ति सुनीत कुमार निगम की खण्डपीठ ने टेकमैन बिल्डवेल की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

याचिका में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा जारी करोड़ों की वसूली नोटिस को चुनौती दी गयी है। याची बिल्डर गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में 11 हजार वर्ग गज में निर्माण करा रहा है। याची का कहना था कि वह इतनी बड़ी रकम जमा करने में असमर्थ है। इस पर कोर्ट ने याची को अपने फ्लैट बेचने पर रोक लगा दी है तथा जो फ्लैट बेचे गये हैं उनका कब्जा नहीं देने को कहा गया है। यही नहीं कोर्ट ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को भी निर्देश दिया है कि वह याची बिल्डर को कम्पलीशन सर्टिफिकेट न दें। याचिका पर 16 अप्रैल को सुनवाई होगी।

By Court Correspondence

Published on:
09 Apr 2018 11:09 pm
Also Read
View All
कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

‘छोटे-छोटे भाई और मम्मी-पापा थे’ धमाके के बाद अपनों को तलाशता रहा मासूम, प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में 3 की मौत