31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘छोटे-छोटे भाई और मम्मी-पापा थे’ धमाके के बाद अपनों को तलाशता रहा मासूम, प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में 3 की मौत

Kaushambi Firecracker Factory Blast: प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर के मोहम्मदपुर गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं और मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
2 min read
Google source verification
Prayagraj Firecracker Factory Blast Prayagraj Firecracker Factory Explosion

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका

Prayagraj Firecracker Factory Blast: प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर सोमवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। मोहम्मदपुर गांव में एक मकान में संचालित पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद वहां रखे पटाखों में एक के बाद एक विस्फोट होने लगे। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि करीब पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके के बाद घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह था। मकान का मलबा आसपास तक बिखर गया और इलाके में धुएं का गुबार छा गया। आसपास के कई घरों के शीशे टूट गए। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

‘मम्मी-पापा और छोटे भाई थे, बाकी कोई नहीं दिख रहा

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों की बेचैनी साफ नजर आई। अपनों की तलाश में लोग मलबे के आसपास भटकते रहे। इसी बीच एक मासूम की दर्द भरी आवाज ने वहां मौजूद लोगों को झकझोर दिया। वह कह रहा था, “छोटे-छोटे भाई और मम्मी-पापा थे। केवल हम निकल पाए हैं। बाकी कोई हमें नहीं दिख रहा है।” मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते राहत टीमों ने तलाश अभियान तेज कर दिया है। प्रशासन की टीमें एक-एक हिस्से को हटाकर यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं कोई व्यक्ति अंदर फंसा तो नहीं है।

10:40 बजे मिली विस्फोट की सूचना

जिलाधिकारी विपिन पाल भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। प्रशासन के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10:40 बजे पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम को मौके पर भेजा गया। इसके साथ ही करीब छह से आठ एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंचीं। लगातार धमाकों के कारण शुरुआत में बचाव दलों को घटनास्थल के अंदर जाने में परेशानी हुई। स्थिति नियंत्रित होने के बाद मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

कई घरों के शीशे टूटे, दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले फैक्ट्री वाले मकान से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके कुछ ही देर बाद तेज धमाके शुरू हो गए। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट से आसपास के कई मकानों के शीशे टूट गए और कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लोगों की आवाजाही नियंत्रित कर दी, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई परेशानी न हो।

प्रयागराज-कौशांबी की टीमें जुटीं

घटनास्थल दोनों जिलों की सीमा पर होने के कारण प्रयागराज और कौशांबी के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी लगातार राहत और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि मलबे में फंसे संभावित लोगों की तलाश जारी है। फिलहाल विस्फोट की असल वजह सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मकान में पटाखा फैक्ट्री किस तरह संचालित हो रही थी और वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम थे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग