प्रयागराज

‎पुलिस-पीएसी भर्ती परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि एक जैसा पेपर दूसरी पाली में बांटने से यह नहीं कह सकते कि पेपर लीक हो गया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 3:42 PM IST
Feature image

इलाहाबाद. हाईकोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 23520 पुलिस पी ए सी भर्ती परीक्षा 2018 को रद्द कर नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने की मांग में दाखिल याचिका खारिज कर दी है।कोर्ट ने कहा कि एक जैसा पेपर दूसरी पाली में वितरित करने से यह नही कह सकते कि पेपर लीक होगया था।यह आदेश न्यायमूर्ति वी के बिड़ला की एकलपीठ ने जौनपुर के कृष्ण गोपाल सिंह व अन्य की याचिका पर दिया है।

याची अधिवक्ता का कहना था कि 18 जून को आयोजित लिखित परीक्षा की दोनों पालियों में एक ही पेपर बाँट दिया गया।कई प्रश्न दोनों पालियों के पेपर में समान रूप से थे।याचिका का मुख्य स्थाई अधिवक्ता वी सी त्रिपाठी व स्थाई अधिवक्ता विक्रम बहादुर सिंह ने विरोध किया। कहा कि परीक्षा सही ढंग से कराने के लिए पूरी सतर्कता बरती गयी थी।

कई पेपर अलग अलग बनाए गये थे ताकि किसी भी प्रकार की कोई ‎गड़बड़ी न हो। सरकार की तरफ से कहा गया था कि परीक्षा में कोई लीकेज होने की सूचना नही है। याची ने पेपर लीकेज होने का कोई प्रमाण नही दिया है। याचिका मनगढंत तथ्यो पर आधारित है और खारिज होने योग्य है। याची ने पूरी परीक्षा को नए सिरे से कराने की मांग की गई थी।किन्तु कोर्ट ने आधारहीन मानते हुए याचिका पर हस्तक्षेप से इंकार कर दिया।
By Court Correspondence

Updated on:
29 Jun 2018, 3:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर