16 अगस्त तक गृहकर जमा करने पर मिलेगी आठ फीसद की छूट

16 अगस्त तक गृहकर जमा करने पर आठ फीसद की छूट मिल सकेगी।

less than 1 minute read
Jul 31, 2015
Income Tax
Income Tax
इलाहाबाद। भवन स्वामियों के लिए राहत की खबर है। जिन्होंने अब तक अपना हाउस टैक्स जमा नहीं जमा किया है, उनको अब 16 अगस्त तक गृहकर जमा करने पर आठ फीसद की छूट मिल सकेगी। छूट की अवधि बढ़ाने का आदेश महापौर अभिलाषा गुप्ता ने गुरुवार को जारी किया। उन्होंने आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया।

बता दें कि नगर निगम ने पहले 31 जुलाई तक ही गृहकर में छूट देने का निर्णय लिया था। लेकिन महापौर ने नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर छूट की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया।

Published on:
31 Jul 2015 02:34 pm