प्रयागराज

इलाहाबाद का नाम बदलेगी यूपी सरकार, कुंभ से पहले यह होगा नया नाम

विहिप के मंच से वासुदेवानन्द सहित साधु संत और महंतों ने जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 4:29 PM IST
allahabad
इलाहाबाद

इलाहाबाद. कुंभ से पहले यूपी सरकार इलाहाबाद का नाम बदलेगी। यूपी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने राज्यपाल राम नाईक को इस संबंध में पत्र लिखा है और उनसे इलाहाबाद का नाम प्रयाग करने में मदद का अनुरोध किया है। बता दें कि जनवरी 2018 में माघमेला परेड मैदान में आयोजित संत सम्मेलन में हिस्सा लेने सीएम योगी ने इस संबंध में पहले ही संकेत दिया था ।


विहिप के मंच से वासुदेवानन्द सहित साधु संत और महंतों ने जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था और इलाहाबाद जिले का नाम बदल कर प्रयागराज किए जाने की मांग उठायी थी। इस पर योगी ने संतों से कहा था कि कुम्भ से पहले संतों की यह मनोकामना पूरी हो जायेगी। इसी के तहत इलाहाबाद का नाम बदलने की कवायद तेजी से चल रही है।


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयाग करने की बात कर चुके हैं। केशव मौर्या ने कहा था कि इलाहाबाद की पहचान तीन नदियों के संगम की वजह से है, इसलिए इसका नाम 'प्रयाग' होना चाहिए। इस बात की पूरी संभावना है कि योगी सरकार कुंभ मेले से पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयाग कर देगी।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर