राजू पाल हत्याकांड की जांच करने इलाहाबाद पहुंची सीबीआई

अतीक और अशरफ को बिना बताए कहीं न जाने की हिदायत
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 May 2016, 11:53 AM IST
crime
crime
इलाहाबाद बसपा के टिकट पर शहर पश्चिम सीट से विधायक रहे राजू पाल की हत्या के मामले की जांच करने के लिए सीबीआई टीम इलाहाबाद पहुंची हैं। सूत्रों से पता चला है कि मामले की जांच से जुड़ी फाइलों को सीबीआई टीम ने अपने कब्जे में लिया है। इस मामले के आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद हाल ही में सपा के मंच पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ बैठे दिखे थे। मंच से उन्होंने बसपा और भाजपा पर जमकर निशाना भी साधा था।

सूत्रों के मुताबिक इस सीबीआई टीम हाई प्रोफाइल राजनीतिक मर्डर केस में तत्कालीन विवेचना अधिकारी रहे रिटायर सीओ सुरेंद्र सिंहए इंस्पेक्टर नारायण सिंह परिहार समेत कई पुलिस अफसरों से पूछताछ होगी। खबर यह भी सामने आई है कि सीबीआई टीम ने इस मामले के आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को बिना बताएं कहीं न जाने की चेतावनी दी हैं। दूसरी ओर अतीक ने खुद को और अपने भाई को इस मामले में निर्दोष बताया है। इधरए सीबीआई की तेजी से यूपी सियासत गर्म हो गई है।
Published on: