प्रयागराज

शादी में एंबुलेंस से पहुंची दुल्हन, दूल्हे ने स्ट्रेचर पर ही पहनाया मंगलसूत्र, फिर ले गए अस्पताल

दूल्हे ने निभाया अपना वादा, हादसे के बाद भी दुल्हन को अपनाया छोटी बेटी से शादी कराने को तैयार थे ससुर, दूल्हे ने कहा नहीं शादी करूंगा तो उसी से
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2020, 9:12 PM IST
wedding ambulence

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज. एक विवाह ऐसा भी संपन्न हआ, जो यादगार बन गया। ऐसा लगा जैसे यह कोई फिल्म का सीन हो। एंबुलेंस से पहुंची दुल्हन को स्ट्रेचर पर ही दूल्हे ने किसी हीरो की तरह मंगलसूत्र पहनाकर सात जन्मों का साथ निभाने का वादा किया। दोनों की बीते आठ दिसंबर को शादी होनी तय हुई थी। पर उसके पहले ही दुल्हन आरती के साथ हादसा हो गया और उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। उसके साथ हुई घटना के बारे में जब दूल्हा अवधेश को पता चला तो उसने उसी हालत में स्ट्रेचर पर ही आरती के साथ शादी कर ली।


किसान राम प्यारे की बेटी आरती की शादी प्रतापगढ़ के कुंडा के अवधेश से अक्टूबर 2019 में तय हुई थी। आठ दिसंबर को शादी की तारीख पक्की हो चुकी थी। जिस दिन घर में शादी की तैयारी हो रही थी उसी दिन आरती छत पर बच्चे का पांव फिसलने पर उसे बचाने की कोशिश में खुद नीचे गिर गई और उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। उसे प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इस बीच जब अवधेश को इसकी सूचना दी गई तो उसके परिवार ने घटना के बावजूद शादी को टालने से इनकार कर दिया। आरती के पिता ने यह भी प्रस्ताव रखा कि अवधेश के साथ उनकी छोटी बेटी की शादी हो जाए। पर अवधेश नहीं माने और उन्होंने आरती से ही शादी की।

डाॅक्टरों की सलाह पर आरती को एंबुलेंस से ले जाकर शादी कराई गई। शादी के बाद दुल्हन फिर वापस अस्पताल आ गई। अवधेश प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका और उनके घरवालों का कहना है कि आरती उनकी बहू है और उसके इलाज का खर्च भी अब वही लोग उठाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर