प्रयागराज

अमित शाह ने संगम में लगायी डुबकी, सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव भी रहे साथ

सपा के विरोध को देखते हुए सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त, राम मंदिर निर्माण को देखते हुए बेहद खास है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा
less than 1 minute read
Amit Shah
Amit Shah

रिपोर्ट:-प्रसून पांडेय
प्रयागराज. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को प्रयागराज पहुंच गये हैं। बीजेपी अध्यक्ष का स्वागत खुद सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने किया है। प्रयागराज में आने के बाद अमित शाह ने सबसे पहले संगम में डुबकी लगायी है। इस दौरान उनके साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष सहित जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद सहित तेरह अखाड़े के प्रतिनिधियों ने भी स्नान किया। सपा के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के जबरदस्त बंदोबस्त किये गये हैं।
यह भी पढ़े:-अमित शाह व सीएम योगी के दौरे का सपा करेगी विरोध, बनायी खास रणनीति

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर साधु व संतों में बीजेपी सरकार के प्रति नाराजगी है जिसको दूर करने के लिए ही अमित शाह संगम नगरी पहुंचे हैं। बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को भले ही निजी कार्यक्रम बनाया है लेकिन इसके राजनीति मायने भी निकाले ज रहे हैं। कुंभ में स्नान के बाद अमित शाह सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों से भेंट कर वार्ता भी करेंगे। अमित शाह के साथ सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के भ्रमण को देखते हुए सुरक्षा के खास बंदोबस्त किये गये हैं। मेला प्रशासन ने प्रयास किया है कि सुरक्षा व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके बाद भी वीवीआईपी दौरे के चलते श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़े:-इलाहाबाद विश्वविद्यालय बवाल:सपा सांसद धर्मेन्द्र का बड़ा बयान, कहा मुलायम को रोका तो सीएम बन कर आये थे, अब अखिलेश यह पद लेकर आयेंगे

Updated on:
13 Feb 2019 01:31 pm
Published on:
13 Feb 2019 01:31 pm
Also Read
View All
उमर-अली के जेल से बाहर आते ही भुगतोगी अंजाम, धमकी के बाद बोलीं जया पाल- पति की तरह मेरी भी हत्या हो जाएगी

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड