
रिपोर्ट:-प्रसून पांडेय
प्रयागराज. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को संगम पहुंचने के साथ ही बदले हुए नजर आये। बीजेपी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह ने सबसे पहले संगम में डुबकी लगायी और विधि-विधान ने पूजा की। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अन्य संतों को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर ने बताया कि बीजेपी अध्यक्ष प्रयागराज क्यों आये हैं।
यह भी पढ़े:-अमित शाह ने संगम में लगायी डुबकी, सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव भी रहे साथ
जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर ने मीडिया से बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संतों का दर्शन करना चाहते थे इसलिए प्रयागराज आये हैं। मीडिया ने पूछा कि यहां आने का कोई और कारण होगा। इस पर कहा कि नहीं कोई और कारण नहीं है बस संतों के दर्शन करने आये हैं। बताते चले कि अमित शाह के प्रयागराज के दौरे को अयोध्या राम मंदिर निर्माण से जोड़ कर देखा जा रहा है। केन्द्र व प्रदेश में बीजेपी सरकार होने के बाद भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे संत समाज बहुत नाराज है इसके चलते ही अमित शाह को प्रयागराज आना पड़ा है, जबकि बीजेपी का कहना है कि अमित शाह का दौरा निजी व भक्ति से जुड़ा हुआ है इसके कोई राजनीतिक मायने नहीं है।
यह भी पढ़े:-अमित शाह व सीएम योगी के दौरे का सपा करेगी विरोध, बनायी खास रणनीति
अमित शाह ने अक्षयवट में मत्था टेका, संतों के साथ बैठ किया भोजन ग्रहण
अमित शाह ने संगम स्नान के बाद जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर अवधेशानंद के शिविर पहुंचे। यहां पर उन्होंने मौजूद सभी साधु व संतों का आशीर्वाद लेने के बाद भोजन किया। इसके बाद अक्षयवट का दर्शन किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संगम बंधवा जाकर लेटे हुए बड़े हनुमान का भी दर्शन करने पहुंचे। अमित शाह के साथ सीएम व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के अतिरिक्त योग गुरू बाबा रामदेव, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी, महामंत्री हरि गिरी आदि लोग भी शामिल है।
यह भी पढ़े:-कुंभ में अमित शाह की फ्लीट पर चढ़ कर दिखाया गया काला झंडा, मचा हड़कंप