प्रयागराज

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेलेंगे कुंभ में बड़ा दांव, इतने घंटे में राम मंदिर से लेकर लोकसभा चुनाव के साधेंगे समीकरण

सीएम योगी आदित्याथ को भी हो सकता है आगमन, डिप्टी सीएम केशव भी अभियान में देंगे साथ
2 min read
• •
Updated: 12 Feb 2019, 9:34 AM IST
Amit Shah
Amit Shah

प्रयागराज. राम मंदिर मुद्दे को लेकर बैकफुट पर चली बीजेपी ने चुनाव से पहले खास रणपनीति बना ली है। बीजेपी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह ने खुद ही अभियान की कमान संभाल ली है। बीजेपी जानती है कि साधु व संतों को साधने के लिए कुंभ से अच्छी जगह नहीं हो सकती है इसलिए 13 फरवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 6.30घंटे में सभी समीकरणों को साधने के लिए आ रहे हैं।
यह भी पढ़े:-भगवान श्रीराम वनवास में खाते थे यह फल, कुंभ से पता चल रही यह खास कहानी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 13 फरवरी को सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक प्रयागराज की धरती पर रहेंगे। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव ्रप्रसाद मौर्या सबसे पहले अमित शाह का ११ बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। इसके बाद सभी लोग मेला क्षेत्र में जायेंगे। अमित शाह भी संगम में डुबकी लगाने के बाद अक्षयवट व सरस्वती कूप का दर्शन करेंगे। बीजेपी ने अमित शाह के कार्यक्रम की अभी अधिकृत जानकारी साझा नहीं की है। सूत्रों की माने तो अमित शाह बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर जाकर मत्था टेकेंगे। अमित शाह के आगमन के दौरान सीएम योगी आदित्यानाथ भी उपस्थित रह सकते हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष इसी दौरे में सभी अखाड़ों को राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी के साथ करने की तैयारी में है। अमित शाह सबसे पहले जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के शिविर में जायेंगे। इसी जगहों पर सभी 13 पदाधिकारियों को साथ भोजन करके राम मंदिर मुद्दे पर साधु-संतों की नाराजगी दूर करेंगे। इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी अखाड़ों में जाकर वहां के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। शाम को वह वापस चले जायेंगे।
यह भी पढ़े:-कुंभ में बसंत पंचमी के स्नान पर मच सकती थी भगदड़, इस आईएएस अधिकारी के प्लान ने संभाली स्थिति

लोकसभा चुनाव से पहले साधु व संतों को मनाने में जुटी है बीजेपी
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले बीजेपी ने साधु व संतों को मनाने की तैयारी की है इसकी क्रम में अमित शाह का दौरा प्रयागराज में हो रहा है। कुंभ के चलते सभी अखाड़े एक ही जगह पर है इसलिए अमित शाह इस मौके का फायदा उठाने में जुटे हैं। बीजेपी जानती है कि राम मंदिर का मुद्दा उसे फिर से सत्ता में वापसी करा सकता है या सत्ता से दूर कर सकता है इसलिए चुनाव से पहले पार्टी ने इस मुद्दे पर नाराज संतों को मनाने में जुटी है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी व सीएम योगी की तरह चर्चा में बीजेपी के दो वरिष्ठ नेताओं की जुगलबंदी, कांग्रेस ने भी खेला दांव

Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल