प्रयागराज

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

Aradhana Mishra Mona Swaraj Bhawan: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार स्वराज भवन पहुंचीं और इसे कांग्रेसियों के लिए मंदिर समान बताया। सामाजिक न्याय सम्मेलन में राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद रहे।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 3:42 PM IST
Congress leader Aradhana Mishra (PhotoANI)
आराधना मिश्रा यूपी कांग्रेस अध्यक्ष। PC: ANI

UP Congress President: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार स्वराज भवन पहुंचीं। उन्होंने इस ऐतिहासिक स्थल को हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान बताया और पार्टी नेतृत्व की ओर से मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा दिलाया।

'आजादी के आंदोलन में कांग्रेस को सबसे ज्यादा संघर्ष की जगह दी'

स्वराज भवन पहुंचने पर मोना ने कहा कि यह वह स्थान है, जिसने आजादी के आंदोलन में कांग्रेस को सबसे अधिक संघर्ष के लिए जगह दी। उन्होंने कहा कि यह जगह हर कांग्रेसी के लिए मंदिर जैसी है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमेशा पूरे विश्वास के साथ यहीं से अपनी शुरुआत की है।उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार आशीर्वाद लेने यहां आई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिस जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व ने उन्हें यह पद सौंपा है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी।

''सामाजिक न्याय कांग्रेस की पृष्ठभूमि'

सामाजिक न्याय सम्मेलन पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक न्याय कांग्रेस की पृष्ठभूमि रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा सबको साथ लेकर चली है, चाहे आजादी का आंदोलन रहा हो या आज की परिस्थितियां। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान पर बड़ा आघात हो रहा है, ऐसे में सभी को एकजुट कर राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ने का संकल्प लिया जाएगा।

सभी की तरक्की से ही देश आगे बढ़ता है: राजेंद्र पाल गौतम

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कोई भी देश तभी तरक्की करता है, जब वहां रहने वाले सभी लोग आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक जातियों और धर्मों के लोग रहते हैं और हमें इसी विविधता के साथ आगे बढ़ना है।

गौतम ने कहा कि कांग्रेस समावेशी सोच के साथ सबको साथ लेकर चलती है और न जाति की, न धर्म की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय के सिद्धांत को मानती है। उनके मुताबिक देश में रहने वाले हर व्यक्ति को, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, संसाधनों और सत्ता में बराबर की भागीदारी मिलनी चाहिए। इसी उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में इस पर चर्चा होगी कि पिछड़े वर्ग के लोगों को कैसे आगे बढ़ाया जाए और वे भारत को मजबूती से आगे ले जाने में अपनी भूमिका कैसे निभा सकते हैं।

Updated on:
25 Oct 2026, 3:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All