प्रयागराज

डेंगू टेस्ट में नहीं चलेगी मनमानी, सीएमओ ने जारी किया आदेश, 750 रुपए में होगी जांच

प्रयागराज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में लगातार शिकायत मिलने पर निर्णय लिया गया है। लोगों ने बताया कि एक हजार रुपये से ज्यादा चार्ज करते हैं। जिसकी बाद सीएमओ ने जनपद के सभी प्राइवेट पैथोलॉजी को निर्देशित किया है। जांच के लिए अधिक पैसा लेने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Oct 2022, 9:01 AM IST
डेंगू टेस्ट में नहीं चलेगी मनमानी, सीएमओ ने जारी किया आदेश, 750 रुपए में होगी जांच
डेंगू टेस्ट में नहीं चलेगी मनमानी, सीएमओ ने जारी किया आदेश, 750 रुपए में होगी जांच

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज मंडल में लगातार डेंगू जांच के लिए प्राइवेट पैथोलॉजी की मनमानी को लेकर सीएमओ ने आदेश जारी किया है। अब डेंगू की जांच में प्राइवेट पैथालाजी संचालक 750 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकेंगे। प्रयागराज मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नानक सरन ने सोमवार को कार्यालय में बैठक के दौरान पैथालाजी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि 750 रुपये ही लें और इसके बदले रसीद भी दी जाए। किसी भी तरह से मनमानी न की जाए।

कई बार मिली शिकायत

प्रयागराज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में लगातार शिकायत मिलने पर निर्णय लिया गया है। लोगों ने बताया कि एक हजार रुपये से ज्यादा चार्ज करते हैं। जिसकी बाद सीएमओ ने जनपद के सभी प्राइवेट पैथोलॉजी को निर्देशित किया है। जांच के लिए अधिक पैसा लेने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

डेंगू का कहर जारी

प्रयागराज में डेंगू तेजी से फैल गया है। जांच कराने के लिए लोग प्राइवेट पैथालाजी भी जा रहे हैं। जांच के लिए अधिक रेट लेने पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने शुल्क निर्धारित करते हुए कहा है कि यह आदेश नवंबर तक लागू रहेगा। ज्यादा पैसे लिए जाने की शिकायत मिली तो प्रशासनिक कार्रवाई होगी। यह भी कहा कि ब्लड बैंकों में शाम के समय प्लेटलेट की उपलब्धता रखी जाए ताकि किसी जरूरतमंद को खाली हाथ नहीं लौटना पड़े। डेंगू मरीजों को किसी भी तरह से परेशान न किया जाए।

Updated on:
4 Oct 2022, 9:01 AM IST
Published on:
Also Read
View All