7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्गा पंडाल भदोही अग्निकांड: आग में झुलसे चार लोग एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती, 24 घंटे निगरानी के लिए डॉक्टर तैनात

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डाक्टर एसपी सिंह सोमवार की दोपहर एसआरएन अस्‍पताल पहुंचे। उन्‍होंने मरीजों का हालचाल लिया और उनके परिवार के लोगों से बातचीत की। इसके बाद उन्‍होंने झुलसे लोगों का इलाज कर रहे डाक्टरों को निर्देश दिया कि इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। 24 घंटे की निगरानी में रखा जाए। भर्ती किये गए झुलसे लोगों को किसी भी तरह से असुविधा न हो। सभी का बेहतर से बेहतर ईलाज हो।

less than 1 minute read
Google source verification
दुर्गा पंडाल भदोही अग्निकांड: आग में झुलसे चार लोग एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती, 24 घंटे निगरानी के लिए डॉक्टर तैनात

दुर्गा पंडाल भदोही अग्निकांड: आग में झुलसे चार लोग एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती, 24 घंटे निगरानी के लिए डॉक्टर तैनात

प्रयागराज: यूपी के भदोही जिले के औराई में रविवार रात दुर्गा पंडाल में आग लगने से 64 लोग आग से झुलस गए। इनमें से चार लोगों की हालत नाजुक होने पर इलाज प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। चारों का इलाज जारी है। इनमें एक महिला और तीन बच्चे हैं। बच्चों में आठ वर्षीय रूद्र चौरसिया की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 24 घंटे के लिए निगरानी में तैनात किए गए डाक्‍टरों की टीम इन सभी का बेहतर इलाज करने के लिए लगी है।

इलाज में न हो लापरवाही

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डाक्टर एसपी सिंह सोमवार की दोपहर एसआरएन अस्‍पताल पहुंचे। उन्‍होंने मरीजों का हालचाल लिया और उनके परिवार के लोगों से बातचीत की। इसके बाद उन्‍होंने झुलसे लोगों का इलाज कर रहे डाक्टरों को निर्देश दिया कि इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। 24 घंटे की निगरानी में रखा जाए। भर्ती किये गए झुलसे लोगों को किसी भी तरह से असुविधा न हो। सभी का बेहतर से बेहतर ईलाज हो।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने अष्टमी पर देवी मंदिरों में किया पूजन अर्चन

इलाज के लिए डाक्‍टर मुस्‍तैद

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. एसपी सिंह ने सोमवार को बर्न यूनिट में झुलसे लोगों की हालत देखी व डाक्टरों को निर्देशित किया कि दवा आदि की अस्पताल से ही व्‍यवस्‍था करें। किसी के पैसे न खर्च होने पाए। कहा कि घटना बड़ी है दुखद है और मेडिकल कालेज प्रशासन सभी झुलसे लोगों के इलाज और सहायता के लिए तत्पर है। जितने भी झुलसे लोग हैं सभी का बेहतर ईलाज होगा।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग