प्रयागराज

सेना का एयरक्राफ्ट तालाब में गिरा, अब तक 2 लोगों को बचाया गया…लोग बोले – धमाका हुआ

Prayagraj Army Plane Crash : प्रयागराज में सेना का एक विमान तालाब में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने 3 लोगों का रेस्क्यू किया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में कितने लोग सवार थे।
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2026, 3:14 PM IST
प्रयागराज में सेना का विमान तालाब में जा गिरा, PC- Patrika

प्रयागराज : प्रयागराज में सेना का विमान तालाब में जा रहा गिरा। बताया जा रहा है कि यह सेना का ट्रेनिंग विमान है। विमान दो सीटर था। दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक जोरदार धमाका हुआ। हवा में लाल सिग्नल दिखाई दे रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने ही 2 लोगों को बचाया।

एयरक्राफ्ट 2 सीटर था, एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। PRO डिफेंस विंग कमांडर देबार्थों धर ने बताया, 'माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट बमरौली एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी का शिकार हो गया।'

उन्होंने बताया, 'दोनों पायलटों ने सुझबूझ दिखाई और प्लेन को सुनसान इलाके में उतारा, जिससे आम लोगों की जान-माल को नुकसान नहीं हुआ। हादसे की वजह पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।'

घटना बुधवार दोपहर की है। हादसा केपी कॉलेज के पीछे हुआ। वहां पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पास में ही केपी स्कूल है। वहां बच्चों का प्रैक्टिकल चल रहा था। इसी दौरान लाल रंग का सिग्नल बहुत तेज आवाज के साथ सुनाई दिया। विमान हवा में तीन बार डगमगाया और तालाब में जा गिरा। दोनों पायलटों को बचा लिया गया। वह दोनों वर्दी में थे।

तालाब में काफी जलकुंभी उगी है, जिसकी वजह से अब तक कोई टीम वहां तक नहीं पहुंच पाई। कुछ ही देर में सेना का हेलिकॉप्टर भी पहुंच गया। जहां पर हादसा हुआ है वह रिहायशी इलाका है। तालाब का एक छोर स्कूल की दीवार से लगता है तो दूसरी तरफ कॉलोनी है।

मेला ग्राउंड की तरफ से आया विमान

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान मेले की तरफ से आया था। हम लोग स्कूल कैंपस में थे। तभी एक तेज आवाज सुनाई दी…बिल्कुल रॉकेट जैसी आवाज सुनाई दी। हमने देखा एयरक्राफ्ट के पास कुछ लोग दलदल में फंसे थे। हम लोग तुरंत तालाब में कूद गए और उन दोनों को बाहर निकाला।

Updated on:
21 Jan 2026, 3:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All