प्रयागराज

माफिया अतीक अहमद को एक और झटका, यमुना किनारे की बेशकीमती जमीन की गई कुर्क

Atiq Ahmed property attached: प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद पुलिस लगातार उसके साम्राज्य को समाप्त करने में लगी है। अपराध की दुनिया से अर्जित उसकी संपत्ति को तेजी से चिन्हित कर जब्त किया जा रहा है।

less than 1 minute read

Atiq ahmed property attached: प्रयागराज पुलिस लगातार माफिया अतीक अहमद की अपराध से अर्जित संपत्ति को समाप्त करने में जुटी है। प्रयागराज पुलिस ने शुक्रवार को माफिया अतीक अहमद की एक बेशकीमती ज़मीन को कुर्क कर दिया। इस जमीन की कीमत 6 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस जमीन पर अतीक अपना फार्म हाउस बनवाना चाहता था। अतीक की ये जमीन यमुना नदी के बिल्कुल किनारे पर है। अतीक ने इस जमीन को दूसरे के नाम पर ले रखी थी। पुलिस ने इस जमीन को कुर्क करके इस पर सरकारी बोर्ड लगा दिया।

पूर्व में भी कई संपत्ति पर हो चुकी है कार्रवाई

Atiq Ahmed property attached: माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद से ही प्रयागराज पुलिस उसके अपराधिक साम्राज्य को समाप्त करने में जुटी है। प्रयागराज पुलिस द्वारा उसकी संपत्ति को चिन्हित कर उसे सरकारी खजाने में डालने का काम तेजी से किया जा रहा है। पूर्व में भी पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की अरबों की संपत्ति पर कार्रवाई की है।

Published on:
13 Sept 2024 07:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर