प्रयागराज

अतीक अहमद के कुत्ते ब्रूनों के बाद ब्राउनी की हुई भूख-प्यास से मौत, कभी मुलायम सिंह ने मिलाया था हाथ

माफिया अतीक अहमद के घर पर 5 विदेशी नश्ल के खूंखार कुत्ते हैं। इनमें से दो कुत्तों की भूख प्यास से तड़पकर मौत हो चुकी है। ये वहीं कुत्ते हैं, जिनसे कभी मुलायम सिंह ने हाथ मिलाया था।
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2023, 6:43 PM IST
ateeq_dog2.jpg

उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद और उनके करीबी पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसका असर उनके दोनों बेजुमान कुत्तों पर भी पड़ा है। प्रयागराज के चकिया आवास पर रहने वाले विदेशी नस्ल के पांच कुत्ते कई दिनों से भूखे-प्यासे हैं। शुक्रवार को मादा ब्रूनो और शनिवार को ब्राउनी नाम कुत्ते ने दम तोड़ दिया है।

बताया जा रहा है कि खाना, पानी और ध्यान ना रखे जाने के चलते अब तक दो कुत्तों की मौत हो चुकी है। कुत्तों की मौत के बाद प्रायगराज नगर निगम की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची और शव को अपने साथ ले गई। वहीं खाना-पानी न मिलने की वजह से बाकी कुत्तों की भी हालत खराब है।

मुलायम सिंह ने कुत्ते के साथ खिंचवाया था फोटो

जब माफिया अतीक अहमद का जलवा था। उस समय उनके ग्रेट डेन विदेशी ब्रीड के 6 खूंखार कुत्तों की चर्चा होती थी। कुत्तों का जलवा इतना था कि अतीक अहमद की बहन की शादी में पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह शामिल होने आए थे। तब उन्होंने अपने कुत्तों को मुलायम सिंह मिलवाया था। इतना ही नहीं नेता जी उन कुत्तों के साथ फोटो भाी खिंचवाया था।

प्रशासन की डर से कोई नहीं कर रहा देखभाल

बताया जा रहा है कि जब 1 मार्च प्रयागराज प्रशासन ने चकिया स्थित अतीक अहमद के आवास को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन की डर से कोई भी कुत्ते के बाड़े की तरफ नहीं जाता था। माफिया अतीक अहमद के करीबी भी कार्रवाई के डर से उसके चकिया आवास पर फटकना नहीं चाहते हैं। घर में काम करने वाले कर्मचारी भी गायब हो गए हैं। मोहल्ले के लोग मानवता के कारण कुत्ते को खाना- पानी देते थे लेकिन अच्छे से खाना- पानी और देखभाल ना हो पाने की वजह से अभी तक दो कुत्ते की मौत हो चुकी है।

नगर निगम ने कुत्तों को कस्टडी में लिया

2 कुत्तों के मौत की खबर मिलते ही प्रयागराज नगर निगम प्रशासन जागा। शनिवार को नगर निगम की कांजी हाउस की टीम समेत पशुधन अधिकारी अतीक अहमद के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने कुत्तों की कस्टडी लेने के लिए स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा। इस दौरान स्थानीय लोगों की सहायता से कुत्तों को खाने के लिए दूध, ब्रेड और पानी की व्यवस्था कराई गई।

Updated on:
11 Mar 2023, 6:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल