प्रयागराज

Atiq Ahmad murder : सात AK-47, 11 SLR के होते हुए पिस्टल से हो गई अतीक की हत्या, पुलिस ने क्यों नहीं किया फायर?

Atiq Ahmad murder : प्रयागराज में श‌निवार रात करीब साढ़े नौ बजे धूमनगंज इलाके में जब माफिया डॉन अतीक और उसके भाई की गोली मारकर हत्या की गई। उस समय पुलिस के पास सात AK47 और 11 एसएलआर असलहे मौजूद थे। इन सबके बीच बदमाशों ने पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया।
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2023, 1:06 PM IST
Atiq killed a pistol despite having seven AK47, 11 SLR

Atiq Ahmad murder : प्रयागराज में श‌निवार रात करीब साढ़े नौ बजे धूमनगंज इलाके में माफिया डॉन अतीक और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान पुलिस अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए कॉल्विन अस्पताल लेकर गई थी। प्रयागराज में श‌निवार रात करीब साढ़े नौ बजे धूमनगंज इलाके में जब माफिया डॉन अतीक और उसके भाई की गोली मारकर हत्या की गई। उस समय पुलिस के पास सात AK47 और 11 एसएलआर असलहे मौजूद थे। इन सबके बीच बदमाशों ने पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया।

प्रयागराज में शनिवार को पुलिस कस्टडी में हुई कुख्यात माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं अगर बात अतीक और अशरफ की सुरक्षा की करें तो पुलिस के पास वारदात के समय सात AK47 और 11 एसएलआर असलहे मौजूद थे।

इसके बावजूद हमलावरों ने जिस अंदाज में वारदात को अंजाम दिया, वह वाकई दिल दहला देने वाला है। हमलावरों ने अचानक एक पिस्टल से अतीक अहमद और अशरफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे मौके पर भगदड़ मच गई।

एक हफ्ते से घर नहीं गया था लवलेश
प्रयागराज में अतीक और असरफ की गोली मार कर हत्या करने वाले लवलेश तिवारी की मां ने बड़ा बयान देते हुए बताया कि लवलेश एक हफ्ते पहले घर बांदा आया हुआ था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। लवलेश की मां ने बताया कि लवलेश भगवान का भक्त था, वह संकट मोचन मंदिर हमेशा अपनी मंडली के साथ दर्शन करने जाता था।

Updated on:
16 Apr 2023, 1:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी