
Atique Ahmad: 15 अप्रैल दिन शनिवार, माफिया डॉन अतीक अहमद के 40 साल का साम्राज्य तीन शूटरों ने पल भर में खत्म कर दिया। अतीक अमहद और उसके भाई अशरफ को पुलिस कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए जा रही थी। पुलिस की गाड़ी से उतरने के बाद तीन शूटरों ने अस्पताल के सामने अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी।
अतीक पर पहली गोली चलाने वाला लवलेश था। वह भजन और गाना सुनने का शौकीन, खुद को महाराज बताता है। हसरत माफिया बनने का। लवलेश का एक रील वायरल हो रहा है। जो उसने 17 नवंबर को फेसबुक पर पोस्ट की थी।
अतीक के हत्या के बाद रील वायरल
लवलेश ने फेसबुक पर जो रील अपलोड की है। वह अपने एक दोस्त के कंधे पर हाथ रखकर खड़ा है। जिसके बैकग्राउंड में जंगल में शेर बागों में मोर... यह गाना बज रहा है। कैप्शन में लिखा है, भाई है जब साथ तो किस बात कि बात। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद अब रील खूब वायरल है।
अतीक और अशरफ को जब तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या की थी तब वह तीनों नौसिखिया बदमाश लग रहे थे। लेकिन इनके हाथों में तुर्किए में बनी जिगाना सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल थी। इसके बाद वे खुद ही पुलिस को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। तीनों प्रतापगढ़ के जेल में है। बताया जा रहा है कि तीनों को आज पुलिस कस्टडी रिमांड में ले सकती है।