2 अगस्त 1996 को शाइस्ता परवीन का निकाह कसारी मसारी के रहने वाले अतीक अहमद से हुआ। अतीक के पांच बेटे हुए। पहला बेटा उमर, दूसरा अली, तीसरा असद, चौथा अहजम और पांचवा अबान। माफिया अतीक अहमद पांच बार विधायक और एक बार का सांसद रह चुका है। अतीक 1989, 1991, 1993, 1996 और 2002 में शहर पश्चिमी सीट से लगातार विधायक चुना गया। वहीं वर्ष 2004 में फूलपुर संसदीय सीट से सांसद भी चुने गए।