18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / निकाय चुनाव: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

निकाय चुनाव: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Nikay Chunav: भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 8 जिलों की 33 नगर पालिका की लिस्ट जारी की गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 16 Apr 2023, 3:17 PM IST

bjp.jpg

8 जिलों की 33 नगर पालिका की लिस्ट जारी

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ संबंधित क्षेत्र की नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, नगर निगम के वार्ड पार्षद और महापौर प्रत्याशियों के पैनल पर चर्चा की।

इसके बाद आज रविवार को निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। यह लिस्ट में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों की है। 8 जिलों की 33 नगर पालिका अध्यक्ष की लिस्ट जारी की है।

सीएम योगी निकाय चुनाव में करेंगे रोड- शो

बता दें क‍ि भाजपा चुनाव में पूरा दमखम दिखाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में उतारेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगमों के अलावा बड़ी नगर पालिका परिषदों में भी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। चुनावी जनसभाओं के अलावा मतदाताओं को लुभाने के लिए रोड शो भी आयोजित किये जाएंगे।