
Atique Ahmed: अतीक अहमद के खौफ का आंतक इतना था कि लोग उसके कारनामें को याद करके थर्रा जाते हैं। अतीक ज्यादार अपने ठेठ इलाहाबादी अंदाज में लोगों को बात करता था। चाहे किसी से रंगादारी मांगना हो या किसी मंच से भाषण देना हो।
अतीक अहमद चुनावी मंच से ठेठ इलाहाबादी भाषा में लोगों के सामने अपनी बात रखता था और ठहाके लगा करके हंसवाता था। अमे...तमे वाली भाषा में लोगों से बात करने का उसका अंदाज-ए-बयां माफिया से राजनेता बनने के बाद भी कायम था।
यह भी पढ़ें: जब मंच से अखिलेश यादव ने अतीक को दिया झटक, माफिया के लिए सपा में बंद हो गए थे दरवाजे
अतीक को पहले ही अंदाजा था कि अंजाम कैसा होगा?
माफिया अतीक को अपने अंजाम का अंदाजा पहले से ही था। वह अच्छी तरह से जानता था कि उसका अंजाम भी वैसा ही होगा, जैसा अपने विरोधियों के साथ करता आया है। उसे भी एक दिन उसी पोस्टमार्टम आना होगा। वह अक्सर यह बातें अपने लोगों के बीच मजाकिया अंदाज में कहता रहता था।
पोस्टमार्टम का वह वाक्या
अतीक से जुड़ा एक वाकया स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस का है। करीब 21 वर्ष पहले वह अपने किसी परिचित के पोस्टमार्टम के दौरान वहां पहुंचा था। काफिले के साथ पोस्टमार्टम हाउस के गेट पर उतरते ही अतीक ने शवों का चीर-फाड़ करने वाले दो कर्मियों तक अपना संदेश भेजकर गेट पर बुलाया।
“छीनी-हथौड़ी चलावे में थोड़ा रहम करिहौ”
अतीक को सफेद कुर्ता-लुंगी और सिर पर सफेद गमछा बांधे दोनों कर्मियों ने भाई सलाम... कहकर अभिवादन किया। अतीक ने उनका नाम लेकर अपने जानने वाले के शव के पोस्टमार्टम के बारे में जानकारी ली। बातचीत के दौरान ही 500-500 की नोट निकालकर उनकी मुट्ठी में थमाया।
इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में बोला, सुनो मुन्ना ... जब हम इहां आउब त हमार खोपड़ी जरा आराम से खोलिहौ। छीनी-हथौड़ी चलावे में थोड़ा रहम करिहौ। यह सुनकर दोनों कर्मियों ने अरे भाई... कहा था कि अतीक हंस पड़ा। उसे हंसता देख वहां खड़े दूसरे लोग भी हंसने लगे। इसके बाद अतीक का काफिला वहां से रवाना हो गया।
यह भी पढ़ें: बेटा और पति अतीक के मरने के बाद भी शाइस्ता परवीन नहीं की सरेंडर, सिपाही की बेटी कैसे दे रही है पुलिस प्रशासन को शिकस्त
अतीक को पहली गोली सिर में लगी
कुदरत का खेल देखिए कि अतीक अहमद के सिर में ही गोलियां मारी गई। उसका पूरा शरीर का हिस्सा छलनी हो गया। शनिवार रात अतीक और उसके भाई अशरफ को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।