प्रयागराज

राजनीतिक सरपरस्ती से पहली बार दूर है माफिया अतीक

सूबे के दिग्गज नेताओ के करीबी थे अतीक, अब टूट रहा खौफ का तिलिस्म
4 min read
• •
Updated: 2 Oct 2017, 8:34 AM IST
atiq ahmad
अतीक अहमद

प्रसून पांडेय की रिपोर्ट

इलाहाबाद. उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी धमक रखने वाले माफिया अतीक अहमद अपने लंबे सफर में पहली बार किसी बड़े राजनीतिक सरपरस्ती से दूर है। अतीक अहमद जरायम की दुनिया का वो नाम जिसके नाम से खौफ होता था। अतीक अहमद का यह भी समय रहा है की जब और जो जगह अतीक को पसंद होती थी। वो अतीक की होती थी। कहा जाता है कि अतीक अहमद जब अपने बंगले से निकलता था, रास्ते खुद ब खुद खाली हो जाते थे। राजनीति की दुनिया में पूर्वांचल से अपराध और राजनीति का जो समीकरण बना पूर्वांचल सहित पूरे देश में फैला। लेकिन उत्तर प्रदेश बिहार की राजनीति में जो समीकरण का अपराधीकरण हुआ। उसमें जिन नामो की चर्चा देश भर में हुई और जो नाम उभरकर सामने आये उसमे अतीक अहमद का नाम ऊपर रहा। अतीक अहमद देश के लोकतंत्र में उन नेताओं में रहे जिन्होंने राजनीति को अपराध से हासिल किया था।अतीक अहमद का नाम जहां पंडित नेहरू की राजनीतिक विरासत वाली सीट फूलपुर की लोकसभा से जुड़ा तो वही उसी सीट पर सांसद रहते हुए अतीक अहमद को इनामी भगोड़ा भी घोषित किया गया। अतीक अहमद के शहर में अतीक अहमद को लेकर कई बड़ी कहानियां है। कहा जाता है कि बिना अतीक अहमद के आदेश कोई भी उनके सामने सर उठाने से भी डरता है। अतीक अहमद के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले इंसान को जिंदगी बख्शता। लेकिन राजनीतिक सरपरस्ती से दूर इन दिनों अतीक अहमद सलाखों के पीछे है।

अतीक और अशरफ के नाम का बजता था डंका

पूर्व सांसद अतीक अहमद जिले की शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से पांच बार लगातार विधायक रहा है। अतीक अहमद दो बार निर्दलीय एक बार अपना दल और तीन बार समाजवादी पार्टी के बैनर तले विधानसभा में पहुंचा है।अतीक शहर पश्चिमी का बादशाह हुआ करता था। अतीक और उनके भाई अशरफ के नाम का डंका बजता था।कहा जाता था कि जब तक अतीक अहमद है। तब तक इस सीट पर कोई और सर नहीं उठा सकता।अतीक अहमद फूलपुर लोकसभा से चुनाव लड़ा भारी बहुमत से जीत कर समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा में पहुंचे। सांसद होने के बाद शहर पश्चिमी की सीट खाली होती है।और अतीक अहमद अपने राजनीतिक रहनुमा मुलायम सिंह यादव के पास पहुंचकर अपने भाई अशरफ के लिए सीट को मांगते हैं।अतीक अहमद के भाई अशरफ के लिए सपा सुप्रीमो ने शहर पश्चिमी उपचुनाव की सीट पर असरफ को उम्मीदवार बनाया ।

अतीक के शागिर्द राजू ने दी चुनौती
लेकिन वहीं अतीक अहमद को चुनौती देते हुए कभी उन्ही की सरपरस्ती में रहने वाला राजू पाल बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी बन गया। राजनीतिक रुप से राजू पाल का यह पहला चुनाव था। इसके पहले राजू पाल को शायद ही गैर राजनीतिक लोग जानते रहे हो। कहां जाता है कि अतीक अहमद ने ही जरायम की दुनिया से लेकर राजनीति के ककहरा राजू पाल को सिखाया था।लेकिन अतीक अहमद के सांसद बनते ही राजू पाल भी शहर पश्चिमी की अतीक की सीट पर खुद को देखने लगा।लेकिन अतीक अहमद को नागवार गुजरा चुनाव के दरमियान राजूपाल की हार को तय मानते हुए अतीक खेमा चुनाव प्रचार में था।तो वही मायावती की लहर और बसपा से राजूपाल को जीत मिली। अतीक की करारी हार हुई। लेकिन हार से बौखायालय अशरफ और अतीक गैंग ने सरेराह गोलिया चलाई और विधायक राजूपाल की हत्या कर दी। जिसके बाद पुरे शहर में राजूपाल समर्थकों ने तांडव मचाया और पूरा शहर जल गया ।

पहली बार आकाओं का नहीं मिल रहा साथ
माफिया अतीक अहमद राजनीतिक और आपराधिक इतिहास के चालीस सालो के दौरान पहली बार ऐसे हालात में है। जब उनके ऊपर से पूरी तरीके से राजनीतिक सरपरस्ती हट गई । बाहुबली अतीक अहमद पर हमेशा राजनीति के पुरोधा कहे जाने वाले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का हाथ रहा । उसके अलावा मुलायम सिंह के बेहद करीबी और पूर्वांचल की राजनीति में अपनी ख़ास पहचान रखने वाले बेनी प्रसाद वर्मा अतीक अहमद के बेहद करीबी बड़े नेताओं में जाने जाते थे ।इन सबके अलावा अतीक अपना दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनेलाल पटेल के बहुत करीबी लोगों में से रहें ।अतीक अहमद अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष सहित अपना दल के सीट से शहर पश्चिमी के विधायक भी चुने गए। हलाकि बसपा सरकार में राजू पाल हत्याकांड के बाद राजनीतिक रुप से भारी दबाव बनने के चलते सपा सुप्रीमो ने अपने तत्कालीन सांसद अतीक अहमद को पार्टी से निकाल दिया था ।लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस बात की हमेशा चर्चा रही कि सपा सुप्रीमो का हाथ अतीक अहमद पर हमेशा रहा है ।और जैसे ही बसपा सरकार सूबे में गिरती है ।अखिलेश यादव के नेतृत्व में यूपी की सत्ता संभालते ही मुलायम सिंह यादव ने अतीक अहमद को फिर से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

बदले हालत ने बढ़ाई मुसीबत
लेकिन अब हालात और परिस्थितियां बदल चुके हैं ।मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो पद से मुक्त हो चुके हैं । तो वहीं हमेशा से अपनी साफ़ छवि दिखाने की कोशिश में रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ? ने मंच पर सार्वजनिक रूप से अतीक अहमद को अपने से दूर करते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थी।अतीक अहमद को शिवपाल खेमे की मांग पर कानपुर से टिकट भी दिया गया ।जिसको अखिलेश यादव ने काटा अतीक अहमद को समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव के दरमियान ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया । वही मुलायम सिंह यादव शिवपाल यादव और बेनी प्रसाद वर्मा की राजनीतिक गतिविधियों के कम होने के बाद अतीक अहमद पर सीधे तौर से किसी भी राजनीतिक दल का हाथ नहीं रह गया है।राजनितिक सरपरस्ती ना होने के चलते अतीक अहमद की मुसीबत दिन ब दिन बढती जा रहगी है ।

हाईकोर्ट हुआ सख्त
भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद लगातार अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की कवायद में जुटी सरकार और प्रशासन को तब और सहयोग मिला जब खुद इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बाहुबली अतीक अहमद की अब तक की सभी जमानतो को रद्द करते हुए । इलाहाबाद के चर्चित शियाट्स मारपीट कांड के आरोप में बाहुबली को सलाखों के पीछे भेज दिया । इस समय अतीक अहमद देवरिया जेल में बंद है उसके बावजूद लगातार हत्या हत्या के प्रयास हो जमीन कब्जाने के तमाम मामले सामने आ रहे हैं ।अतीक अहमद पर आए दिन मुकदमों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है ।

नहीं बना पाए नेताओं की छवि
जिले में राजनीतिक तौर से पांच बार विधायक और एक बार सांसद होने के बावजूद भी अतीक अहमद अपनी उस आपराधिक छवि से बाहर नहीं निकल पाए जिसके लिए वो राजनीति में आए थे । अतीक अहमद के हालात दिन ब दिन खराब होते जा रहे हैं । जिस शहर में अतीक खिलाफ कोई नजर उठाने को तैयार नहीं था ।आज उन पर मुकदमों की लंबी लिस्ट लिए खड़ा है ।वही अतीक अहमद पर राजू पाल हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई जांच चल रही है ।राजू पाल हत्याकांड का मामला अभी चल ही रहा है । कि इलाहाबाद में हुए किसान नेता जितेंद्र पटेल सहित अलकमा हत्याकांड का भी आरोप बाहुबली अतीक पर आ गया है ।

Published on:
Also Read
View All
UP Youth Congress: दिल्ली की रैली में गैरहाजिरी का हिसाब! यूपी युवा कांग्रेस में बड़ा एक्शन,पांच नेता भी नपे

‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा