प्रयागराज

पुलिस भर्ती परीक्षा से ठीक पहले पकड़ा गया बड़ा गिरोह

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,परीक्षा को लेकर एलर्ट
2 min read
UP Police
UP Police

इलाहाबाद. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में पहली पुलिस परीक्षा की भर्ती को लेकर इलाहाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने पुलिस, पीएसी सिपाही भर्ती परीक्षा से ठीक पहले नकल कराने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है। पांच लाख रुपये में अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा पास कराने का ठेका इस गिरोह ने लिया था। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य के साथ ही दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है।जबकि गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्य फरार हैं ।

पुलिस इस गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में जुट गई है । पकड़े गए गिरोह के शातिर सदस्य के पास से पुलिस को परीक्षा में इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को बरामद किया है।

पुलिस ने दो ब्लूटूथ डिवाइस, दो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और डिवाइस चार्जर बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने इन लोगों के पास से तीन मोबाइल औऱ कई सिम भी मिले हैं । आपको बता दे कि अट्ठारह औऱ उन्नीस जून को यूपी के कई शहरों में पुलिस पीएसी सिपाही की भर्ती परीक्षा होनी है । जिसके लिए डीजीपी ने प्रदेश भऱ में पुलिस को सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया था।

उसी क्रम में इलाहाबाद के शिवकुटी थाना क्षेत्र में पुलिस को इस गैंग की भनक लगी। जो पांच लाख रुपये लेकर सिपाही भर्ती की परीक्षा को पास कराने का ठेका लेता था।

जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आज इस गिरोह के एक सदस्य को दो अभ्यर्थियों के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया । पुलिस को पकड़े गये लोगो के पास में कल होने वाली परीक्षा में इस्तेमाल की जाने वाली डिवाइस भी बरामद हो गयी । इस गिरोह के पास जो ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुये हैं । वो देखने में बेहद ही छोटे हैं जिन्हे आसानी हाथ में पकड़नाभी मुश्किल है ।


एसएसपी के मुताबिक परीक्षा में बैठने वाला अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस और स्पाइ माइक के जरिये नकल कर परीक्षा पास कराने वाले थे । लेकिन पुलिस ने ऐन मौके परइस गिरोह का खुलासा कर दिया है । जिससे कल होने वाली परीक्षा पूरी शुचिता के साथ संपन्न हो सकेगी । परीक्षा से एक दिन पहले नकल कराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुये एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये लोग प्रत्येक अभ्यर्थी से पांच लाख रुपये लेकर परीक्षा पास कराने का ठेका लिये थे । पुलिस अभी इस गिरोह के फरार तीन सदस्यों की तलाश कर रही है ।

इसके साथ ही इलाहाबाद पुलिस ने प्रदेश के आलिधिकारियों को इस गिरोह के बारे में विस्तार से जानकारी दे दी है।पुलिस पकड़े गये शातिर से पूंछतांछ कर उनके साथ और कितने लोग जुड़े इन सभी सवालों का जवाब तलाश रही है

By- Prasoon Pandey

Published on:
18 Jun 2018 09:39 am
Also Read
View All
हाईकोर्ट में कोडीन युक्त सिरप की सुनवाई: सिफारिश से नाराज जज ने खुद को मामले से किया अलग, बोले- काला दिन

क्लाइमेट चेंज का असर: ट्रफ लाइन दक्षिण की तरफ खिसका, प्रयागराज में 2, 3, 4, 5, 6 अगस्त को झमाझम बारिश

IMD Orange Alert: अगले तीन घंटे प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव सहित 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस