प्रयागराज

पीएम नरेद्र मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगों को गोद लेगी भाजपा, रक्त दान कर मनाएंगे जश्न

सेवा सप्ताह चला कर हर चौराहे और गंगा के घाटों की भाजपा कार्यकर्ता करेंगे सफाई
2 min read
Feature image

प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाने की खासतौर पर तैयारी कर रही है। पीएम मोदी का जन्म दिन 17 सितम्बर उनकी स्वच्छता मुहिम को समर्पित किया जायेगा। इसके लिए जहां प्रदेश भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। वहीं 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक मनाये जाने वाले सेवा सप्ताह को लेकर संगम नगरी प्रयागराज में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरु कर दी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाने के लिए भाजपा 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह आयोजित करेगी। जिसमें पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान के साथ ही रक्तदान और दस से सौ दिव्यांगों को गोद लेकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी पार्टी उठायेगी।

इस सेवा सप्ताह के दौरान शहर से हर चौराहे और गंगा के घाटों की भाजपा कार्यकर्ता सफाई भी करेंगे। इसके साथ ही गंदगी वाले स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर भाजपा कार्यकर्ता शहर को स्वच्छता का संदेश देने की कोशिश करेंगे। सेवा सप्ताह के तहत पीएम मोदी की उस अपील पर भी भाजपा कार्यकर्ता अमल करेंगे। जिसमें उन्होंने पॉलीथीन का प्रयोग न करने की देशवासियों से अपील की है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा की इलाहाबाद से कई प्रधानमंत्रियों का नाता रहा है। लेकिन जो स्नेह और प्यार प्रयागराज वासियों ने पीएम नरेंद्र मोदी से पाया।उससे यहां के लोग सालों तक वंचित रहे हैं।उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान प्रधानमंत्री ने गंगा पूजन और समापन समारोह में सम्मिलित हो कर स्वछग्रहीयों का पाव पखार कर विश्व भर में समानता का संदेश दिया। जिससे प्रयागराज वासी अभिभूत है।

बताया कि पीएम जन्मदिन यादगार होगा हम स्वच्छता अभियान को पूरी तरह से स्वच्छ प्रयाग बनाकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि अलग.अलग मठों मंदिरों में पीएम के जन्मोत्सव का अवसर पर पूजन हवन और पाठ कराए जाएंगे।साथ ही संगम पर आरती का आयोजन भी किया जाएगा। बताया कि इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित स्थानीय सूबे के मंत्री और विधायक सांसद अलग.अलग कार्यक्रमों में अलग.अलग स्थानों पर हिस्सा लेंगे विधानसभा वार और बूथवार जन्मोत्सव का आयोजन मनाया जाएगा।

Published on:
13 Sept 2019 07:28 pm
Also Read
View All
अतीक अशरफ के गुर्गे बेच रहे अवैध संपत्तियां, शाइस्ता और जैनब को पहुंचाया जा रहा पैसा, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

उमर-अली के जेल से बाहर आते ही भुगतोगी अंजाम, धमकी के बाद बोलीं जया पाल- पति की तरह मेरी भी हत्या हो जाएगी

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब