प्रयागराज

दलित युवक के साथ बर्बरता; जबरन मुर्गा बनाया, पेशाब पिलाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में में दलित युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को दो घंटे तक मुर्गा बनाकर रखा और पेशाब पिलाने की कोशिश की।

less than 1 minute read
प्रयागराज में दलित युवक के साथ मारपीट का मामले सामने आया है। प्रतीकात्मक फोटो: AI

नैनी थाना क्षेत्र के डभांव चाका गांव के 18 वर्षीय युवक क्रिकेट खेलने गया था। मैच खेलकर वह अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोग उसे जबरन पकड़कर सीओडी ग्राउंड ले गए। युवक का आरोप है कि वहां करीब दो घंटे तक उसे बंधक बनाकर पहले मारपीट की गई, फिर जबरन मुर्गा बनाया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे पेशाब पिलाने की कोशिश की और जातिसूचक शब्द भी कहे।

पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

घटना से आहत युवक बुधवार को अपने परिजनों के साथ नैनी कोतवाली पहुंचा और छह नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायती तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस बोली-आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। युवक का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

घटना से क्षेत्र में आक्रोश

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। दलित संगठनों ने इस घटना की घोर निंदा की है और आरोपियों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, पीड़ित को सुरक्षा व मुआवजा देने की भी मांग की गई है।

Updated on:
29 May 2025 02:24 pm
Published on:
29 May 2025 02:23 pm
Also Read
View All
प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आशुतोष ब्रह्मचारी की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के वादे पर बने सहमति वाले संबंध अपराध नहीं

गाजीपुर एसपी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अब्बास अंसारी, दायर की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला

क्या आपको भी बिजली काटने की दी जा रही धमकी! ऐसा नहीं कर सकता विभाग, जानें इलाहबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी