प्रयागराज

नौ सर वाले रावण का हुआ वध  ,कहा मोदी सरकार में महगांई से रावण भी हुआ त्रस्त

देश भर में सुर्ख़ियों में छाया नौ सर वाला रावण
2 min read
Burning Ravana with nine heads, said was troubled by inflation
नौ सर वाले रावण का भगवान राम ने किया वध  ,कहा मोदी सरकार में महगांई से रावण भी हुआ त्रस्त

प्रयागराज। संगम नगरी के ऐतिहासिक पजावा रामलीला ने विजयदशमी में विजय दशमी के पर्व पर नौ सर के रावण का दहन किया गया। जिसको लेकर देश भर नौ सर वाला सुर्खियों में आ गया। वहीं रामलीला कमेटी के आयोजकों द्वारा इसके पीछे बताई गई वजह चौंकाने वाली थी जिसे जानकर सब हैरान रह गए।

पजावा रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मंहगाई का असर इस बार रावण पर भी पड़ा है जिसके चलते नौ सर के रावण का वध मर्यादापुरसोत्तम भगवान राम के द्वारा किया गया। महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि रावण का दसवां सर नहीं बनाया जा सका। नौ सर के रावण का वध चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें की प्रयागराज के पजावा रामलीला का सैकड़ों साल पुराना इतिहास है। विश्व प्रसिद्ध पजावा रामलीला हर वर्ष समसामयिक मुद्दों को लेकर रावण का वध करती है। जहां एक तरफ रावण दहन कर धार्मिक परम्परा का निर्वहन किया जाता है।तो वहीं समसामयिक मुद्दों के जरिए समाज़ को संदेश भी देने की कोशिश की जाती है। रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसे में समाज़ को प्रभावित करने वाली कुरुतीयो के ख़िलाफ़ या समाज़ को प्रभावित करने वाले मुद्दों को उठाकर हर बार देश भर मे चर्चा का विषय रहती है। वहीं इस बार मोदी सरकार के तमाम दावों पर चोट करते हुए रावण का नौ सर बनाया और इसकी वजह महगांई बताई है।

पजावा रामलीला का जुलूस मीरापुर से निकाला जाता है जो जिसके साथ भगवान राम व लक्ष्मण सहित हनुमान ज़ी के साथ रावण का वध कर मां जानकी को अपने साथ ले जातें हैं। शहर के अलग.अलग हिस्सों में भव्य राम लक्ष्मण सहित माता जानकी और हनुमानजी झांकियां निकलती है वहीं इस बार पजावा रामलीला ने नौ सर वाले रावण को बनाकर सबको हैरान कर दिया और वजह सुनकर लोग इसे सरकार के खिलाफ सख्त प्रहार बताया।

Published on:
09 Oct 2019 03:05 am