3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज मौसम अपडेट: 3 से 7 अगस्त तक लगातार होगी बारिश,  सक्रिय हो रहा पॉजिटिव IOD

IMD Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार आईओडी के सक्रिय होने से अल नीनो का असर कम पड़ेगा और मानसून के अंतिम दो महीना में अच्छी बारिश हो सकती है। प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार हैं।
3 min read
Google source verification
प्रयागराज में बारिश का मौसम, फोटो सोर्स- पत्रिका

प्रयागराज में बारिश का मौसम, फोटो सोर्स- पत्रिका

UP Weather: मौसम विभाग में WMO के रिपोर्ट के हवाले से जानकारी दी है कि हिंद महासागर में पॉजिटिव इंडियन ओसियन डाईपोल (IOD)सक्रिय हो रहा है जो अल नीनो के असर को बेअसर कर सकता है। जिससे मानसून की बारिश में सुधार आने की संभावना है। भारतीय मानसून के लिए IOD वरदान की तरह काम करता है जो इस समय न्यूट्रल बना हुआ है। आईएमडी और WMO के अनुसार अगस्त 2026 की शुरुआत तक इंडियन ओसियन डिपोल निष्क्रिय है। लेकिन दक्षिण पश्चिम मानसून के अंत तक (अगस्त से अक्टूबर के बीच) इसके पॉजिटिव चरण में प्रवेश करने की संभावना है। मजबूत अल नीनो ने मानसून 2026 को काफी कमजोर कर दिया है लेकिन IOD के पॉजिटिव होने से इसमें सुधार आने की संभावना है। इधर प्रयागराज सहित मंडल के जिले कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ में बारिश की संभावना बढ़ गई है। इस हफ्ते कभी जोरदार तो कभी धीमी बारिश की संभावना बताई गई है। सप्ताह के अंत तक (weekend) पर मौसम खुलने लगेगा।

आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार 3 अगस्त से मौसम में नमी बढ़ जाएगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम में दिखाई पड़ेगा। सुबह से ही बारिश होने के आसार बने रहेंगे। लेकिन दोपहर बाद झमाझम बारिश होने की संभावना है। जिसके 84 प्रतिशत होने का अनुमान‌ है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मंगलवार 4 अगस्त का मौसम?

मंगलवार 4 अगस्त को भी दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार की शुरुआत झमाझम बारिश से होगी बीच-बीच में कभी तेज तो कभी धीमी बारिश रहेगी मंगलवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 83‌ प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई गई है।

5 और 6 अगस्त का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 5 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 26 डिग्री से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 90 प्रतिशत बारिश हो सकती है। इस दौरान दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर प्रभाव डालेंगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 6 अगस्त गुरुवार का तापमान 27 डिग्री से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है 85 प्रतिशत बारिश हो सकती है

कैसा रहेगा 7, 8 और 9 अगस्त का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त शुक्रवार का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। शनिवार 8 अगस्त का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 55 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रविवार 9 अगस्त का तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 45 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग