प्रयागराज

सीएम योगी के खिलाफ केस दाखिल, चार जुलाई को हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ केस दाखिल...
less than 1 minute read
Case against CM Yogi hiring on 4 july in high court
सीएम योगी के खिलाफ केस दाखिल, चार जुलाई को हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

इलाहाबाद‎. हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दाखिल निगरानी याचिका पर सुनवाई के लिए शु्करवार चार जुलाई की तारीख लगाई। वर्ष 1999 में महाराजगंज में हुए बवाल में तलत अजीज के सुरक्षा गार्ड सत्य प्रकाश की गोली लगने से मौत हुई थी। इस घटना के बाद तीन एफ़आईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में योगी आदित्यनाथ को भी बनाया गया था तथा उन पर हत्या का आरोपी था।

सीबीसीआईडी ने तीनों मामलों में जांच की थी तथा फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। फाइनल रिपोर्ट लगाने से नाखुश तलत अजीज ने एसीजेएम महाराजगंज के समक्ष प्रोटेस्ट अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने उसे कम्प्लेंट केस माना। केस में सीआरपीसी की धारा 202 के तहत गवाहों का बयान दर्ज हुआ। बाद में कम्प्लेंट केस मजिस्ट्रेट ने ख़ारिज कर दी। मजिस्ट्रेट के इस खारिज आदेश को इस याचिका में चुनौती दी गयी है। जस्टिस एसडी सिंह ने इस केस की सुनवाई के लिए चार जुलाई की तारीख लगाई है।

Published on:
01 Jun 2018 04:21 pm