
प्रयागराज। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश में लगी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह एक बार फिर मुसीबत में फंस गई है। कर्नलगंज पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन और आईटी एक्ट की धारा लगी है ।आरोप है कि इनके मैसेज के कारण प्रयागराज के सिविल लाइन बस अड्डे पर लोगों का जमावड़ा लग गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह छात्र नेता नेहा यादव पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश और अदनान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर आरोप है कि इन लोगों ने सोशल साइट पर लिखा था कि सुबह 6 बजे से आजमगढ़ सहित अन्य जिलों की ओर जाने के लिए सिविल लाइन से बस उपलब्ध रहेगी। इसके बाद छात्र और अन्य लोग सिविल लाइंस बस अड्डे पहुंचने लगे। कोरोनावायरस के लॉकडाउन से शहर में फंसे लोग अपने घर पहुंचना चाहते थे।जिसके चलते या सूचना प्रसारित होते ही छात्रों और अन्य लोग बस अड्डे पर पंहुचने लगे।
एक तरफ जहां प्रशासन लोगों से घरों से निकलने की अपील कर रहा था। वहीं इनकी पोस्ट के चलते बड़ी संख्या में लोग बस अड्डे पर पहुंच गए ।जिसके बाद में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अदनान सहित अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखकर माफी मांगी उन्होंने कहा कि हम लोगों की मदद करने के लिए डाला गया था । उन्हें कहीं सूचना प्रसारित हुई थी, छात्रों को छोड़ने की व्यवस्था करवा रहा है ।उन्होंने माफी मांगते हुए अपने सोशल साइट से पोस्ट को डिलीट कर दिया है।