प्रयागराज

वर्ष का पहला चंद्र महादशा से जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Chandra Grahan 2018 : फिर कब बन रहा ग्रहण का संयोग ,सदी का सबसे बड़ा ग्रहण कब दिखेगा
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2018, 11:39 AM IST
chandra grahan
वर्ष का पहला चंद्र महादशा से जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

इलाहाबाद वर्ष 2018 का पहला चंद्रग्रहण प्रारम्भ हो चूका है चन्द्र ग्रहण का संयोग 174 वर्ष बाद हो रहा है माघी पूर्णिमा के अवसर पर चंद्र ग्रहण सूर्योदय के कुछ घंटो बाद ही लग गया है। ग्रहण का सूतक लगने के साथ ही आस्था की नगरी संगम की रेती में अनुष्ठान कर रहे कल्पवासी सहित ज्योतिषाचार्य विद्वानों धर्माचार्यो ने मंदिर के कपाटो को बंद कर दिया है।और सभी जप अनुष्ठान पूजा और दर्शन बंद कर दिए ।संगम टायर पहुच रहे श्रधालुओ ने संगम स्नान के बाद ईश्वर के सूतक काल से मुक्ती की कमाना करते रहे है ।

यह भी पढ़े - एक मंत्र का होगा एक लाख गुना असर ग्रहण काल में करें जाप


बंद किये गए मंदिरों के कपाट
ज्योतिष गणना के अनुसार इस वर्ष दो चंद्रग्रहण होंगे। जिसमें 31 जनवरी को पहला चंद्र ग्रहण और दूसरा 27 जुलाई को दिखाई देगा। 31 जनवरी को श्खग्रास चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। यह ग्रहण कर्क राशि और पुष्य अश्लेषा नक्षत्र में हो रहा है और इस कारण पांच राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।ज्योतिषिचार्य के अनुसार जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है । और पृथ्वी की छाया से चन्द्रमा का पूरा या आंशिक भाग ढक जाता है तो उसे चन्द्र ग्रहण कहते हैं। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को शाम 5:34 पर ग्रहण शुरू होगा जो रात 8:42 पर समाप्त होगा। यह ग्रहण 3 घंटे 8 मिनट का रहेगा। ग्रहण से 9 घंटे पूर्व सूतक लग रहा है। जो प्रारम्भ हो चुका है । इसलिए इस दौरान मंदिरों में दर्शन व पूजन.अर्चन नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 152 वर्षों बाद कर्क राशि पर पड़ने के कारण भारत में 108 दिनों तक प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जिसमें फसल एवं फलों का उत्पादन कम होगाए दुग्ध उत्पादन कम होगाए मंहगाई बढ़ेगी।

यह भी पढ़े - चंद्र ग्रहण आज सूतक में न करें ये काम इन बातों का रखें ख्याल


11 वर्षो बाद फिर बनेगा संयोग
यह ग्रहण कर्क राशि और पुष्य अश्लेषा नक्षत्र में हो रहा है और इस कारण पांच राशि मेष वृष सिंह कन्या व वृश्चिक वालों की किस्मत चमकेगी। ये ग्रहण बढ़ोत्तरी के रूप में सामने आयेगा धन लाभ होने की सम्भावना बनेगी। इसके अलावा कर्क तुला मकर व कुंभ राशि वालों के लिए शुभ नहीं है। जबकि मिथुन धनु मीन पर मिला.जुला असर दिखाई देगा।चन्द्र ग्रहण जिसे वैज्ञानिको ने सुपर मून का नाम दिया है जो सूर्यास्त के तत्काल बाद शाम को देखा जा सकता है । जानकारों की माने तो अब ऐसा गरहन 11 वर्षो बाद देखने को मिलेगा । जिसका संयोग 2029 में बन रहा है । साथ ही सदी का सबसे बड़ा सुपर मून 2052 में देखने को मिलेगा ।

Updated on:
31 Jan 2018, 11:39 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर