प्रयागराज

जमानत पर छूटे चंद्रभान यादव को मारी गोली ,हालत गंभीर , मचा हड़कंप

आजीवन कारावास में काट रहा है सजा
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2020, 4:57 PM IST
Chandrabhan Yadav shot , seriously injured
जमानत पर छूटे चंद्रभान यादव को मारी गोली ,हालत गंभीर , मचा हड़कंप

प्रयागराज। जिले के झूंसी थाना क्षेत्र में जमानत पर छूटे सजायाफ्ता चंद्रभान यादव उर्फ बाबा यादव की गोली मारी गई है। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है । बाबा को गोली क्यों मारी गई। इसके पीछे कौन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झूंसी थाना क्षेत्र के शिरडीह गांव के रहने वाले चंद्रभान यादव से बाबा यादव हत्याकांड के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। कुछ दिनों से बाबा यादव जमानत पर छूटकर बाहर आया है। बताया जा रहा है वो अपने रिश्तेदार गणेश यादव से मिलने बीकापुर बाइक से जा रहा था। इस दौरान उस गोली चलाई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव के पास उसका रिश्तेदार तमंचा लोड कर रहा था । तभी गोली चली और चंद्रभान को लगी वह घायल हो गया । फायरिंग की आवाज पर खलबली मच गई। शेरडिह गांव में सालों से गैंगवार चल रहा है। जिसमें का लोगों को हत्या हो चुकी है।

जख्मी हालत में चंद्रभान यादव को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है सूचना पर झूंसी पुलिस मौके पर पहुंची जहां पूछताछ पर पता चला कि वह अपने रिश्तेदार के साथ कहीं गया था लौटते समय गांव के पास पंहुचा था उसी समय उस पर गोली चली है। झूंसी पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।


एक तरह जहां जिले का पूरा प्रशासन लॉकडाउन में दिन रात लोगों की मदद करने जुटा है। वही गोलीबारी की सूचना ने हड़कम्प मचा दिया। चंद्र भान का स्वरुपरानी नेहरू अस्पताल में चल रहा है ।जहां सुरक्षा कारणों से लोगों को जाने नही दिया जा रहा है। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।गांव में भी फ़ोर्स लगाई गई है।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर