प्रयागराज

एग्जाम के दिन पसरा मातम, गणित का पेपर देने से पहले छात्र ने की आत्महत्या

प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब इंटरमीडिएट के एक छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान अनीश यादव के रूप में हुई है। संयोग से सोमवार को ही उसका गणित का बोर्ड परीक्षा का पेपर था। फंदे से लटक रहा था शव […]

less than 1 minute read
कमरे में फंदे से लटकता मिला छात्र का शव

प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब इंटरमीडिएट के एक छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान अनीश यादव के रूप में हुई है। संयोग से सोमवार को ही उसका गणित का बोर्ड परीक्षा का पेपर था।

फंदे से लटक रहा था शव

परिजनों के मुताबिक, अनीश सुबह परीक्षा देने के लिए नहीं उठा तो उन्हें चिंता हुई। जब परिवार के लोग उसे जगाने के लिए उसके कमरे में पहुंचे, तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। अनीश का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कमरे की तलाशी भी ली, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया। वहीं, इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Published on:
23 Feb 2026 04:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर