प्रयागराज

CM योगी का बड़ा फैसला, इलाहाबाद में बनेगा देश का पहला काला हिरण संरक्षण जोन

इलाहाबाद के मेजा में काले हिरण के लिए संरक्षण जोन बनाने का निर्णय

2 min read
Black Buck
काला हिरन

इलाहाबाद. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ काले हिरण के संरक्षण के लिए एक अहम कदम उठाया है। उन्होंने इलाहाबाद के मेजा में काले हिरण के लिए संरक्षण जोन बनाने का निर्णय लिया है। यह इलाहाबाद में प्रदेश का पहला काला हिरण संरक्षण जोन होगा। यह फैसला मंगलवार को यूपी सरकार को हुई कैबिनेट बैठक में ली गई।


इनमें काला हिरण संरक्षण जोन को महत्वपूर्ण फैसले के रूप में देखा जा रहा है। यह भी माना जाता है कि काले हिरण की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय पर्यटकों को लुभाने में मदद करेगा।


बता दें कि बैठक के बाद इलाहाबाद के मेजा वन प्रभाग में काला हिरण आरक्षित वन क्षेत्र के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है। यूपी कैबिनेट ने इसके अलावा जो महत्वपूर्ण फैसले लिए, उसमें यूपी में करीब दो दर्जन स्थानों पर ईको-टूरिज्म विकसित करने का फैसला शामिल है। इसके अलावा प्रदेश में 13 कमर्शल कोर्ट भी खोले जाने का निर्यण लिया गया।

मंगलवार को यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में 5 अहम फैसले लिए। इनमें काला हिरण संरक्षण जोन को महत्वपूर्ण फैसले के रूप में देखा जा रहा है। इलाहाबाद के मेजा वन प्रभाग में काला हिरण आरक्षित वन क्षेत्र के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है। माना जा रहा है कि इससे जहां एक ओर काले हिरण का संरक्षण हो सकेगा, वहीं दूसरी ओर पर्यटकों को लुभाने में भी मदद मिलेगी।

यूपी कैबिनेट ने इसके अलावा जो महत्वपूर्ण फैसले लिए, उसमें यूपी में करीब दो दर्जन स्थानों पर ईको-टूरिज्म विकसित करने का फैसला शामिल है। इसके अलावा प्रदेश में 13 कमर्शल कोर्ट भी खोले जाने का निर्यण लिया गया।

कैबिनेट बैठक में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर सड़क मार्ग के लिए धनराशि को मंजूरी दी गई। नई आरा मशीन नीति को भी मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का प्रस्ताव पास हो गया है। लोकभवन में सोशल मीडिया सेल बनेगा।

Published on:
01 Nov 2017 01:42 pm
Also Read
View All
प्रयागराज: गेट पर लगा था ताला, अंदर से आ रही थी तेज बदबू, पुलिस ने दरवाजा खोला तो मिली 3 लोगों की लाश

प्रयागराज में बेटी के घर से भाग कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने कर दी लड़के के चाचा की हत्या, मचा कोहराम

मौसम विभाग की सूचना: प्रयागराज, झांसी, उन्नाव सहित इन जिलों में आंधी-बारिश, किया गया सावधान

बंगाल में BJP के सत्ता में आते ही TMC के पूर्व विधायक खोकन दास ने छोड़ा इलाका, पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रयागज से किया अरेस्ट

प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं