CM Yogi in Prayagraj: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 136वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। सीएम योगी ने कवि कुमार विश्वास को मानद उपाधि दी और प्रयागराज नगर निगम कार्यालय का उद्द्घाटन किया।
CM Yogi in Prayagraj: बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 136वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की और से कवि कुमार विश्वास को मानद उपाधि प्रदान की।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में संबोधन के दौरान CM Yogi ने कहा कि हमने सभी को स्वीकार किया। जब भी मानवता पर संकट आया, भारत बांहें फैलाकर खड़ा रहा और कहा हम तुम्हें आश्रय देंगे, हम तुम्हारी रक्षा करेंगे। हमने कभी भी अपने फायदे के लिए किसी की मदद नहीं की। ये सनातन धर्म है, ये भारत है।
कुमार विश्वास ने कहा कि जिन्हे सम्मान मिला उन्हें बधाई देता हूं। नौ सम्मान में से 8 बेटियां थी। एक ही युवक आ पाया। लड़को को तो सामाजिक युवजन पार्टी एयर भारतीय जनता युवा मोर्चा वाले ले गए। लड़के बचे ही कहां ?
सीएम योगी ने प्रयागराज दौरे पर प्रयागराज नगर निगम कार्यालय का उद्द्घाटन किया। कार्यालय के उद्द्घाटन के सीएम योगी ने खुद कार्यालय का निरीक्षण किया। उनके साथ सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहें।