प्रयागराज

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने महागठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान, भाजपा में मची हलचल

कहा मोदी सरकार में घबराहट,जनता ने कर लिया है फैसला
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2018, 4:57 PM IST
congress leader
Pramod tiwari

इलाहाबाद:लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपनी ताकत दिखाने के लिए देश भर में भारत बंद का आवाह्न किया। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।एक तरफ जहां मोदी सरकार आगामी चुनाव में बड़ी जीत का दावा कर रही है वही महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है।

कांग्रेस के बंद आवाह्न को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी बीती रात इलाहाबाद पहुंचे।इस दौरान जिले के वरिष्ठ नेताओं सहित पूर्व विधायकों से संपर्क कर बंद को सफल बनाने के लिए पूरी रणनीति के साथ लोगों को उतारा।देर रात तक जनसंपर्क कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकानों को बंद करने का अपील की।जिसका असर आज देखने को मिला और बड़ी संख्या में बाजार और दुकानें बंद रही।

दोपहर बाद कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह सहित जिले और मंडल के कई बड़े पदाधिकारी शहर की सड़कों पर उतर कर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास से निकलकर सिविल लाइंस चौराहे पर पहुंचे। जहां एक घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन भी किया।और मोदी सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया।

प्रमोद तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज का बंद पुरे देश सफल रहा। कांग्रेस को आम जनता का साथ मिल रहा है।सभी व्यापारी वर्गों ने आम जनता ने अपनी दुकान अपने बाजार अपनी संस्थाओं को बंद रखा।जो कांग्रेस के लिए बड़ा समर्थन है।वहीं प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है।जनता इनके इरादों को समझ गई है। बस लोगों को आगामी चुनाव का इंतजार है।जिसमे इन्हें जबाब मिलेगा।

कहा कि प्रदेश भर से उनके पास आ रही रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस का आवाह्न पूरी तरह से सफल है।जो मोदी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। कांग्रेस के साथ आम जनता अपने आप बिना किसी जोर.जबरदस्ती के इस बंद में शामिल हुई।सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।उन्होंने कहा कि देश में बढ़ रही महंगाई की जिम्मेदार मोदी सरकार है।आम जनता बिल्कुल परेशान हो चुकी है पेट्रोल.डीजल के दाम आसमान पर पहुंच गया है। रसोई गैस लोग खरीद नहीं पा रहे हैं।

महागठबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी के दिए गये बयान पर कहा की जिस महागठबंधन से भाजपा सरकार डरती है। आज महागठबंधन के प्रस्तावित स्वरुप के सभी नेता कांग्रेस नेतृत्व के साथ दिल्ली में मौजूद है।जिससे सरकार घबरा रही है। उन्होंने कहा मोदी सरकार कांग्रेस को मिल रहे समर्थन से डरी हुई है।बता दें की मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा थी की महागठबन्धन नही बन सकता है।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर