प्रयागराज

भारत बंद को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ऐसे कर रहे महंगाई का विरोध

कांग्रेस के भारत बंद को मिला आम आदमी का साथ,बंद रहे बाज़ार
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2018, 1:38 PM IST
congres news
bharat bandh

इलाहबाद:देशभर में कांग्रेस के भारत बंद के आवाह्न पर कांग्रेस के घर इलाहाबाद में भी बंद का असर देखने को मिला। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बाजारों को बंद रखने की अपील की। साथ ही आम जनता भी सरकार के खिलाफ आक्रोशित दिखी। कांग्रेस के भारत बंद आवाह्न में राजनीतिक दलों के अलावा आम जनता भी शामिल रही। शहर के मुख्य बाजारों को व्यवसाइयों ने स्वयं ही बंद रखा और सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ भारत बंद में शामिल होने का एलान किया हैं। इस भारत में कांग्रेस के साथ वामपंथी दलों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए वही सपा मुखिया के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के समर्थक भारत बंद के समर्थन उतरे। कांग्रेस के पोस्टर बॉय हसीब अहमद ने एक बार फिर अपने अंदाज में सरकार पर हमला बोला। अपने पोस्टर को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले हसीब ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में गधो के साथ सडक पर निकले।

भारत बंद के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में उन्होंने गधों को एक गाड़ी में बांधकर खींचा।कहा कि जिस तरह से पेट्रोल डीजल की महंगाई बढ़ रही है आने वाले समय में अब गधे ही गाड़ी खींचेंगे।कांग्रेसी कार्यकर्ताओं हसीब अहमद जिला कांग्रेस महासचिव और पूर्व नगर अध्यक्ष नफीस अनवर कार्यकर्ताओं के साथ एक गधों से गाडी खिचवाते हुए पुराने शहर में निकले।हसीब अहमद नफीस अनवर ने बताया कि सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनता जनता परेशान हो गई है ।2019 में होने वाले चुनाव में में मुंह की खानी पड़ेगी।

कांग्रेस के बंद पर भले ही आम जनता सड़को पर हंगामा करते नही दिखी, लेकिन सभी वर्ग के लोगो का कांग्रेस को समर्थन मिला। हर वर्ग के लोगो ने सरकार के खिलाफ बंद में दुकाने और बाज़ार बंद किया। और इस बंद में छोटे बड़े सभी व्यवसायी शामिल हुए। लगातार बढती महंगाई से आम आदमी परेशान है।जिसका असर आज साफ देखने को मिला।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर