प्रयागराज

प्रयागराज की नाबालिग लड़की को आतंकवादी बनाने की साजिश का पर्दाफाश, ब्रैनवॉश कर केरल ले गई थी पड़ोसी

प्रयागराज में एक नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराकर आतंकवादी बनाने की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि नाबालिग को जबरन बहला-फुसलाकर प्रयागराज से केरल ले जाया गया।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2025, 8:04 PM IST
prayagraj news in hindi
PC: Prayagraj Police

प्रयागराज में नाबालिग को अगवा कर ले जाने के बाद उसका धर्म परिवर्तन कर उसे आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने समय रहते नाबालिग को बचा लिया।

पड़ोस की लड़की ने बनाया था प्लान

पुलिस के अनुसार 28 जून को गुड्डी देवी ने थाना फूलपुर को एक शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को पड़ोस की लड़की दरकशा बानो बहला-फुसलाकर और पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के उद्देश्य से अपने साथ केरल लेकर चली गई। जब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की तो परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

धर्म परिवर्तन कर आतंकी गतिविधि में करना था उद्देश्य

डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आरोपी दरकशा बानो नाबालिग को प्रयागराज से पहले दिल्ली लेकर गई और उसके बाद वे केरल गए, जहां नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराया गया। नाबालिग का आरोप है कि वहां कुछ संदिग्ध लोगों से भी उसकी मुलाकात कराई गई जिन्होंने पैसों का लालच दिया। इतना ही नहीं, उस पर जिहाद की ट्रेनिंग लेने का दबाव बनाया गया। हालांकि, वह किसी तरह वहां से भाग निकली और स्थानीय थाने पहुंची, और इसके बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया।

लड़कियों को ब्रेनवॉश कर रहे थे आरोपी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि केरल पुलिस की मदद से नाबालिग को केरल से प्रयागराज वापस लाया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवती दरकशा और उसके साथी मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी युवती किसी गिरोह से जुड़ी हुई है जो गरीब और दलित लड़कियों को ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन कराता है। साथ ही यह गिरोह लड़कियों को आतंकी गतिविधियों में शामिल कराता था। इस मामले में गहनता से जांच कराई जा रही है।

Updated on:
30 Jun 2025, 8:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर