प्रयागराज

दलित छात्र के हत्यारे का संत ज्ञानेश्वर हत्याकांड में भी आया था नाम

मुख्य आरोपी विजय शंकर सिंह का इतिहास खंगालने में जुट गई पुलिस
2 min read
• •
Updated: 13 Feb 2018, 11:51 AM IST
murder of Dalit student
दलित छात्र की हत्या

इलाहाबाद. दलित छात्र दिलीप सरोज हत्याकांड के बाद पुलिस मुख्य आरोपी विजय शंकर सिंह का इतिहास खंगालने में जुट गई है। पुलिस जांच में विजय का पुराना आपराधिक रिकार्ड सामने आया है। जिसमें पता चला हैं कि विजय शंकर का नाम संत ज्ञानेश्वर हत्याकांड मंे भी आया था। वहीं अब दिलीप हत्याकांड के बाद पुलिस ने विजय की गिरफ्तारी को लेकर दबिश देना शुरू कर दी है।

मालूम हो कि शुकवार की रात कटरा स्थित रेस्टोरेंट में ईंट और लोहे के राॅड से कूच कर एलएलबी के दलित छात्र दिलीप सरोज की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। दिलीप की निर्मम हत्या का वीडियो वायरल होते ही छात्रों के साथ आम नागरिकों में भी आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों के आक्रोश और शहर में बवाल को देख पुलिस प्रशासन आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी विजय शंकर सिंह अब भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार छात्र दिलीप सरोज की हत्या का मुख्य आरोपी विजय शंकर का नाम 2005 मंे हंडिया में हुए संत ज्ञानेश्वर हत्याकांड में भी आया था। विजय पर हत्या की साजिश रचने का आरोप था। विजय सुल्तानपुर के पूर्व विधायक सोनू सिंह का रिश्तेदार है। हालांकि उस दौरान संत ज्ञानेश्वर हत्याकांड में फंसे सभी लोग बरी हो गए थे। वहीं दिलीप हत्याकांड मामले मंे विजय को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

मारपीट के बाद विजय थाने में गया था रिपोर्ट दर्ज कराने

दिलीप हत्याकंाड मामले में एक और पुलिस की लापरवाही सामने आई है। दरअसल शुक्रवार को रेस्टोरेंट में मारपीट के दौरान विजय शंकर सिंह के कार चालक रामदीन के पैर में चोट लग गई थी। विजय अपने साथियों के साथ दिलीप को पीटने के बाद कार से रामदीन और ज्ञान प्रकाश को एक निजी अस्पताल इलाज कराने ले गया। वहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद विजय शंकर रामदीन को लेकर कर्नलगंज थाने पहुंचा था।

उनके साथ हाईकोर्ट का एक अधिवक्ता भी था। विजय शंकर चाह रहा था कि सबसे पहले उसकी ओर से मुकदमा दर्ज किया जाए। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। हालंाकि उस दौरान अगर पुलिस थोड़ी सक्रियता दिखाती तो आज विजय शंकर सलाखों के पीछे होता।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर