प्रयागराज

रिश्तों की मर्यादा हुई तार-तार, युवती ने पिता पर लगाया शोषण का आरोप, रोते हुए सुनाई आपबीती

प्रयागराज के मांडा थाने में रविवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 20 साल की युवती अपनी मां के साथ थाने पहुंची और अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए। युवती ने रो-रोकर पुलिस को बताया कि उसके पिता न सिर्फ उसका बल्कि उसकी चार बहनों का भी शोषण करते हैं। लड़की […]

less than 1 minute read
rape: फाइल फोटो पत्रिका

प्रयागराज के मांडा थाने में रविवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 20 साल की युवती अपनी मां के साथ थाने पहुंची और अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए। युवती ने रो-रोकर पुलिस को बताया कि उसके पिता न सिर्फ उसका बल्कि उसकी चार बहनों का भी शोषण करते हैं। लड़की की बात सुनकर थाना प्रभारी सहित वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने जब युवती से दोबारा पूछा तो उसने वही आरोप दोहराए। साथ में आई उसकी मां ने भी बेटी की बात का समर्थन किया। इसके बाद युवती ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।

एक-दो महीने के लिए ही घर आता है शख्स

बताया जा रहा है कि आरोपी मांडा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है और दूसरे राज्य में प्राइवेट नौकरी करता है। उसके पांच बेटियां समेत कई बच्चे हैं। वह साल में केवल एक-दो महीने के लिए ही घर आता है। इस बार वह होली के मौके पर घर आया हुआ है। युवती ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह पिता ने उसकी छोटी बहन के साथ भी गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे पीटा गया। इसके बाद वह अपनी मां के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

मांडा थाना प्रभारी अनिल वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है और जांच की जा रही है। जिस व्यक्ति पर आरोप लगाए गए हैं, उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
16 Mar 2026 10:56 am
Also Read
View All

अगली खबर